फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Bike riding teenager dies due to car collision

Palwal News: कार की टक्कर से बाइक सवार किशोर की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2024 09:56 PM IST
विज्ञापन
Bike riding teenager dies due to car collision
हथीन। गांव भंगूरी के पास सड़क दुर्घटना में एक 14 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। इस संदर्भ में मृतक के पिता ताहिर निवासी अलावलपुर ने हथीन थाने में केस दर्ज कराया है। मृतक के पिता ने शिकायत में बताया कि 28 सितंबर की शाम करीब साढ़े सात बजे वह बेटे सोहेल के साथ बाइक से पलवल जा रहे थे। जब वह भंगूरी गांव के पाल पहुंचे तो पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। टक्कर लगने से बाइक पर पीछे बैठा 14 वर्षीय बेटा सोहेल नीचे गिर गया, जिसे लोगों की मदद से सरकारी अस्पताल में ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले के जांच अधिकारी एएसआई नेपाल सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि कार के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर फरार अज्ञात चालक की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed