{"_id":"67b242d398cb0e85320d33fa","slug":"bike-riding-mother-dies-after-being-hit-by-a-speeding-car-son-seriously-injured-palwal-news-c-24-1-gr11004-112050-2025-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार मां की मौत, बेटा गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार मां की मौत, बेटा गंभीर
विज्ञापन
- नेशनल हाईवे डबचिक पर्यटन स्थल के पास हुआ हादसा, फरीदाबाद से लौट रहे थे मां-बेटे
संवाद न्यूज एजेंसी
होडल। नेशनल हाईवे डबचिक पर्यटन स्थल के समीप तेज रफ्तार कार चालक ने बाइक सवार मां-बेटे को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही महिला बाइक से उछलकर फ्लाईओवर से आठ फीट नीचे बने सर्विस रोड पर जा गिरी। जिससे उसकी मौत हो गई। जबकि उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मृतक महिला के भाई की शिकायत पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
मथुरा के कोसीकलां के गांव बारहना निवासी घनश्याम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बहन कृपा (55) अपने 38 वर्षीय बेटे चेतराम के साथ बाइक पर फरीदाबाद से गांव के लिए लौट रही थीं। हाइवे पर डबचिक पर्यटन स्थल के निकट फ्लाईओवर पर उनकी बाइक को तेज रफ्तार कार ने पीछे से टक्कर मार दी। कार की टक्कर से कृपा फ्लाईओवर के नीचे जा गिरी और उसकी मौके पर मौत हो गई। जबकि चेतराम गंभीर रूप से घायल हो गया। हाइवे से गुजर रहे राहगीर ने एंबुलेंस बुलाकर घायल को अस्पताल भेजा। पुलिस कार चालक की तलाश कर रही है।