फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Bhagat Singh showed new way to Hindustan: Rajesh Sharma

भगत सिंह ने हिंदुस्तान को नई राह दिखाई : राजेश शर्मा

Fri, 24 Mar 2017 03:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 24 Mar 2017 03:55 PM IST
विज्ञापन
Bhagat Singh showed new way to Hindustan: Rajesh Sharma
शहीद भगत सिंह

अखिल भारतीय आतंकवाद विरोधी मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा शहीदे आजम भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव का शहीदी दिवस मोर्चा के कार्यालय निकट बस स्टैंड के पास मनाया गया। इसकी अध्यक्षता मोर्चा के पूर्व ब्लाक प्रधान दिनेश वर्मा ने की। संचालन हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य व पलवल महासचिव प्रवीण गर्ग ने किया। 

विज्ञापन


इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेश शर्मा व पार्षद जगदीश बघेल मौजूद थे। शहीदे आजम भगत सिंह की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया गया। इस अवसर पर राजेश शर्मा ने कहा कि भगत सिंह क्रांतिकारी होने के साथ-साथ राष्ट्रवादी व विचारशील भी थे। उन्होंने भारत देश के स्वतंत्रता आंदोलन को नई गति प्रदान की तथा समस्त भारत को नई राह दिखलाई। उन्होंने कहा कि आज हम जो आजादी की खुली हवा में सांस ले रहे हैं, वो इन्हीं अमर शहीदों की देन है। 
विज्ञापन


इस  अवसर पर हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य  प्रवीण गर्ग व पार्षद मोहित गोयल ने कहा कि भगत सिंह द्वारा असेंबली में फेंका गया बम किसी को मारने के लिए नहीं था, बल्कि इस  घटना से युवाओं मे देश के प्रति भावनाओं को जागृत करना चाहते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शहीदे आजम भगत सिंह युवाओं के प्रेरणास्रोत हैं। हमें इनके बताए हुए मार्ग पर चलना चाहिए। इस अवसर पर पार्षद जगदीश, खेमराज डागर, सतीश सिगंला, पुलकित अग्रवाल, गोपाल सिंह, बलबीर आदि मुख्य रूप से मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed