फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   beneficiaries will receive mustard oil and sugar by June 15

Palwal News: वंचित लाभार्थियों को 15 जून तक मिलेगा सरसों तेल व चीनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
beneficiaries will receive mustard oil and sugar by June 15
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन








हथीन।
मई माह में आवश्यक वस्तुओं का लाभ प्राप्त करने से वंचित रह गए पात्र लाभार्थियों को राहत देते हुए हरियाणा सरकार ने सरसों तेल और चीनी के वितरण की अवधि 15 जून तक बढ़ा दी है। हथीन के सहायक खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी महेश कुमार ने बताया कि बीपीएल और अंत्योदय अन्न योजना (एएवाई) राशन कार्डधारक अपने नजदीकी राशन डिपो पर पीओएस मशीन के माध्यम से बायोमेट्रिक सत्यापन करवाकर निर्धारित अवधि तक आवश्यक वस्तुएं प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि शिकायत या समस्या के लिए लाभार्थी विभाग के टोल फ्री नंबर 1800-180-2087 पर संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा प्रत्येक बीपीएल एवं एएवाई राशन कार्ड पर एक लीटर सरसों तेल 30 रुपये में अथवा दो लीटर सरसों तेल 100 रुपये में उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके अतिरिक्त एक किलोग्राम चीनी 13.50 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से वितरित की जा रही है। उन्होंने बताया कि खाद्य सुरक्षा योजना के तहत प्रत्येक बीपीएल राशन कार्डधारक को प्रति सदस्य पांच किलोग्राम गेहूं तथा एएवाई राशन कार्डधारकों को प्रति राशन कार्ड 35 किलोग्राम गेहूं निशुल्क प्रदान किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article