फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Baroli gets involved in the Mahagram project

महाग्राम परियोजना में शामिल हो बड़ौली

Mon, 22 Mar 2021 07:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 22 Mar 2021 07:46 PM IST
विज्ञापन
Baroli gets involved in the Mahagram project
पलवल। ब़डौली को ग्रामीणों ने गांव को महाग्राम परियोजना में शामिल करने की मांग की है। आदर्श समिति बड़ौली द्वारा इसको लेकर जिला उपायुक्त, विधायक व मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। वहीं इस संबंध में विधायक दीपक मंगला से भी मिलकर मांग की है।
विज्ञापन

पेयजल एवं सीवरेज महाग्राम परियोजना के तहत जिन गांवों की आबादी 10 हजार से ज्यादा है, उन गांवों में पेयजल व सीवरेज की व्यवस्था करवाई जाएगी। पलवल के पांच गांव दीघोट, भिडूकी, सौंदहद, खांबी व औरंगाबाद को शामिल किया गया है। 21 मार्च को प्रदेश मुख्यमंत्री मनोहर लाल वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये इस परियोजना का शुभारंभ करेंगे। गांव बड़ौली को सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने गोद लिया हुआ है। इसलिए गांव को महाग्राम योजना में शामिल करने की मांग की गई है। लोगों के मुताबिक गांव की आबादी 10 से हजार से ज्यादा है व इसे खंड का दर्जा भी मिला हुआ है। समिति ने पत्र में कहा है कि बड़ौली बैसलात के बड़े गांवों में शामिल है, लेकिन अभी भी जरूरी सुविधाओं से वंचित है। गांव में पानी निकासी व पीने के पानी का उचित प्रबंध नहीं है। पानी की निकासी न होने से गलियों में गंदा पानी भरा रहता है।
विज्ञापन

वर्जन-
गांव की आबादी 10 हजार से ज्यादा है। इसलिए इसे महाग्राम परियोजना में शामिल किया जाना चाहिए। जिला उपायुक्त, मुख्यमंत्री व केंद्रीय राज्यमंत्री को पत्र लिखे गए हैं। विधायक से मिलकर भी मांग की गई है। उन्होंने जिला उपायुक्त के साथ बैठक कर बड़ौली को परियोजना में शामिल करवाने का आश्वासन दिया है। - डॉ. हरित बैंसला, अध्यक्ष आदर्श समिति बड़ौली
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed