{"_id":"57111d064f1c1bbe0e4a6bc2","slug":"baba-saheb-on-the-evening-of-songs","type":"story","status":"publish","title_hn":"गीतों की शाम, बाबा साहब के नाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गीतों की शाम, बाबा साहब के नाम
palwal
Updated Wed, 06 Dec 2017 10:50 AM IST
विज्ञापन
जयंती
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डॉ. अंबेडकर की जयंती पर बृहस्पतिवार की शाम को अलीगढ़ रोड स्थित अंबेडकर पार्क में गीतों की शाम, बाबा साहब के नाम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बाबा साहब के जीवन से संबधित 125 गीतों की श्रृंखला को प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर बाबा साहब का रूप धरे एक बच्चे ने केक भी काटा और 125 मोमबत्तियां जलाकर उन्हें याद किया।
विज्ञापन
कार्यक्रम का आयोजन हरियाणा दलित साहित्य अकादमी व कोली समाज समिति के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। संचालन अकादमी के अध्यक्ष विनीत रावत ने किया। कार्यक्रम स्थल पर देर रात तक जय भीम व बाबा साहब अमर रहें के नारे गूंजते रहे। बच्चों को बाबा डॉ. अंबेडकर की शिक्षाओं शिक्षित बनो, संगठित रहो व संघर्ष करो की शपथ भी दिलाई गई।
विज्ञापन
इस अवसर पर कोली समाज के प्रधान रंगलाल तंवर, महेंद्र सिंह रावत, संतराम मेघवाल, रूपलाल मेहता, बुधराम नेहरा, धर्मपाल, आरसी प्रसाद व विक्रम सिंह आदि मौजूद रहे। वहीं होडल में भीमराव अंबेडकर भवन में बृहस्पतिवार को दलित वर्ग कल्याण समिति के सदस्यों द्वारा अंबेडकर जयंती समारोह का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित विभाग के संयोजक देवेश कुमार के नेतृत्व में दयाराम, खेमचंद, कुलदीप, रमेश फौजी, सतवीर, बीरसिंह, रतन सिंह, उदयपाल, अमित चंदेल व जुबिन ठुकराल सहित समिति के अनेकों सदस्यों ने डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर सभी सदस्यों ने उनके बताए मार्ग पर चलने की शपथ ली।