{"_id":"5dc6f9ce8ebc3e5b1b5dd404","slug":"ayodhya-decision-peace-in-the-district-palwal-news-noi4720632122","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या मामले में आया फैसला-जिले में माहौल रहा शांतिपूर्ण, पुलिस की रही चप्पे-चप्पे पर नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या मामले में आया फैसला-जिले में माहौल रहा शांतिपूर्ण, पुलिस की रही चप्पे-चप्पे पर नजर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। अयोध्या मामले में शनिवार को सर्वोच्चतम न्यायालय के आए फैसले के बाद पलवल जिले में हालात पूरी तरह से सामान्य रहे। फैसले को देखते हुए पुलिस और प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। जिला पुलिस अधीक्षक नरेंद्र बिजारनिया द्वारा जिले में भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। सुरक्षा को देखते हुए जिले में 24 पुलिस नाके लगाए गए थे। बताया जा रहा है देर रात 3 बजे मोबाइल पर इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई। पुलिस अधीक्षक और उपायुक्त यशपाल स्वयं इस मामले में निगरानी रखे हुए थे और पूरे दिन तीनों उपमंडलों के एसडीएम और पुलिस अधिकारियों से समय-समय की रिपोर्ट लेते नजर आए। सुबह 10.30 बजे अदालत द्वारा सुनाए गए फैसले का यहां दोनों समुदाय के लोगों ने स्वागत किया है। जिले में कहीं भी कोई विवाद की स्थिति नहीं बनी, उसके बावजूद पुलिस पूरी तरह से सतर्क और चौकस नजर आई।
गांवों में बनाई गईं शांति समितियों से लेते रहे फीडबैक
अयोध्या मामले को लेकर गांवों में खासकर मुस्लिम बाहुलय गांवों में सुरक्षा की दृष्टि से बनाई गईं शांति समितियों से पुलिस अधीक्षक और उपायुक्त लगातार फीड बैक लेते रहे। इसके अलावा गुप्तचर विभाग के कर्मचारी भी लगातार नजर बनाए रखे। हथीन क्षेत्र में स्थित संवेदनशील गांवों पर पुलिस विभाग की पूरी नजर थी। हालांकि फैसले के बाद जिले में पूरी तरह से माहौल शांत नजर आया। बनाई गई इन शांति समितियों के अलावा सामाजिक संगठनों, गांवों के सरपंच, पंच और मौजिज लोगों को भी फैसले के बाद कोई विवाद नहीं हो इसके लिए बातचीत कर लोगों को जागरूक करने में लगा रहा प्रशासन।
उत्तर प्रदेश सीमा पर थी विशेष नजर
पुलिस विभाग की उत्तर प्रदेश सीमा पर विशेष नजर थी। यहां लगाए गए नाके पर तैनात पुलिस कर्मी उधर से आने वाले वाहनों की गहनता से जांच करते रहे। इसके अलावा जिले में लगाए गए सभी 24 नाकों पर चार-चार पुलिस कर्मी तैनात थे, जो हर वाहन पर नजर रखे हुए थे। इसके अलावा जिले में स्थित सभी थाना और चौकी प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में गश्त करते नजर आए और नाके लगाकर वाहनों और लोगों की आवाजाही पर नजर रखे हुए थे। हथीन क्षेत्र में पुलिस बल की नजर ज्यादा थी और वहां सुरक्षा को लेकर पुलिस विभाग पूरी तरह से सतर्क था। सबसे अधिक पुलिस कर्मी भी हथीन क्षेत्र में तैनात किए गए थे, क्योंकि यह क्षेत्र मेवात से जुड़ा हुआ है और क्षेत्र में मुस्लिम बाहुलय गांव ज्यादा है। इसके अलावा यहां स्थित मस्जिदों पर भी पुलिस की विशेष नजर रही। हालांकि कहीं भी कोई विवाद नजर नहीं आया।