फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Attempted attack by blocking an advocate's car with a motorcycle

Palwal News: अधिवक्ता की कार के आगे बाइक अड़ाकर हमले का प्रयास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Attempted attack by blocking an advocate's car with a motorcycle
3 नकाबपोशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन


बाबरी मोड़ के पास नई अनाज मंडी के गेट पर हुई घटना

संवाद न्यूज एजेंसी

होडल। सिविल कोर्ट में प्रैक्टिस करने वाले अधिवक्ता जीतराम सौरोत ने तीन नकाबपोश बदमाशों पर उनकी कार का रास्ता रोककर हमले का प्रयास और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिवक्ता ने बताया कि 14 अक्तूबर को को वह अदालत का काम समाप्त करके अपनी कार से घर जा रहे थे। जब वह बाबरी मोड़ के पास नई अनाज मंडी के गेट के सामने पहुंचे तो मोटरसाइकिल पर सवार तीन नकाबपोश युवकों ने उनकी कार के आगे बाइक अड़ा दी। आरोप है कि युवकों ने हथियार निकालकर कार का शीशा तोड़ने का प्रयास किया। अधिवक्ता के अनुसार, वह किसी तरह कार लेकर वहां से निकलने लगे तो आरोपियों ने पीछे से हथियार लहराते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी।


होडल बार एसोसिएशन के प्रधान जगप्रवेश ने कहा कि अधिवक्ताओं के साथ इस तरह की घटना बहुत ही निंदनीय है, उन्होंने कहा कि हम बार के किसी भी अधिवक्ता पर इस तरह की घटनाएं नहीं सहेंगे। होडल थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि तीन नकाबपोश के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है, जल्द ही आरोपियों की तलाश कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed