फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Attempt to rape girl child, case against two real brothers, crime against women in the district is not being curbed

बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास, दो सगे भाइयों पर केस, जिले में महिलाओं के विरुद्ध अपराध पर नहीं लग पा रहा अंकुश

Sun, 27 Mar 2022 10:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
Attempt to rape girl child, case against two real brothers, crime against women in the district is not being curbed
पलवल। जिले में महिलाओं के विरुद्ध अपराध पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। हथीन में एक सात साल की बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। इस मामले मेें पुलिस ने दो सगे भाइयों के खिलाफ केस दर्ज किया है। वहीं शादी का झांसा देकर महिला का यौन शोषण किया गया। इसके अलावा इच्छानुसार दहेज न मिलने पर विवाहिता को घर से निकाल दिया गया। चौथे मामले में घर से स्कूल गई छात्रा का अपहरण कर लिया गया। अपहरण और छेड़छाड़ के मामले में अदालत गई महिला को केस वापस न लेने पर जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया गया। संबंधित थाना पुलिस ने शिकायतों के आधार पर नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमे दर्ज कर लिए हैं। खबर लिखे जाने तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई थी।
विज्ञापन

पहला मामला हथीन थाना क्षेत्र का है। एक सात वर्षीय अबोध बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने पीड़िता के पिता की शिकायत पर आरोपी दो सगे भाइयों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी राजमा ने बताया कि पीड़िता के पिता ने मामला दर्ज कराया है कि उसकी सात वर्षीय अबोध बच्ची को मोबाइल देने का लालच देकर उससे कपड़े उतारने को कहा। बच्ची ने कपड़े नहीं उतारे तो उसके साथ अश्लील हरकतें की। इसके बाद दुष्कर्म का प्रयास किया। बच्ची की आंखों पर पट्टी भी बांधी गई। इस बीच पीड़िता की दादी आ गई। आरोपियों ने अमर्यादित व्यवहार किया। खबर लिखे जाने तक स्पष्ट नहीं हो पाया कि आरोपी बालिग है अथवा नाबालिग।
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म
तलाकशुदा महिला को शादी का झांसा देकर यौन उत्पीड़न किया गया। जब उसने शादी का दबाव बनाया तो उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी गई। महिला थाने में कार्यरत जांच अधिकारी के अनुसार, हथीन क्षेत्र निवासी महिला ने दी शिकायत में कहा कि उसकी शादी नूंह जिले निवासी एक युवक के साथ हुई थी, जिससे उसका अब तलाक हो गया। बीते साल 12 अप्रैल को वह पलवल आई थी। पलवल में उसे नंगला एहसानपुर निवासी सरबर मिला, जिसे वह पहले से जानती थी। सरबर उसे शादी का झांसा देकर अपने घर ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया। आरोपी करीब डेढ़ माह तक शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। जब उसने शादी का दबाब बनाया तो आरोपी ने मना कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान सरबर के साले इम्तियाज ने घर पर आकर उसके साथ मारपीट की और कानूनी कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस वापस न लेने पर जातिसूचक शब्द बोले
अपहरण और छेड़छाड़ मामले में अदालत में पेशी पर आई महिला को केस वापस न लेने पर धमकी दी गई तथा जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया गया। डीएसपी मुख्यालय अनिल कुमार ने बताया कि एक महिला ने 9 नवंबर 2021 को शहर थाने में अपहरण और छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराया था। शिकायत में कहा गया कि आरोपियों ने उसे व उसकी बहन का कार में अपहरण किया और उनके साथ अश्लील हरकतें की। पीड़िता का आरोप है कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज तो कर लिया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। 17 मार्च को अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश एसके गर्ग की अदालत में तारीख थी। पेशी के बाद महिला अदालत से बाहर निकली तो आरोपी मनोज राणा और अन्य ने उसे केस वापस लेने की धमकी थी। महिला को जातिसूचक शब्दों से भी अपमानित किया गया। सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। मामले में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश ने संज्ञान लिया और कैंप थाना पुलिस को आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए। कैंप पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
दहेज न मिलने पर विवाहिता को घर से निकाला
दहेज की मांग पूरी न होने पर मारपीट कर विवाहिता ललिता को घर से निकाल दिया गया। कैंप थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर पति, सास और ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी एएसआई रेणु के अनुसार, प्रकाश विहार कॉलोनी निवासी ललिता ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि 24 अप्रैल 2021 को उसकी शादी मेवात के पिनंगवा निवासी मनोज कुमार के साथ हुई थी। शादी में दिए गए दहेज से सुसराल पक्ष के लोग संतुष्ट नहीं हुए और अधिक दहेज की मांग करने लगे। दहेज की मांग पूरी न होने पर उसके पति मनोज, ससुर गिर्राज व सास संतरा देवी ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया।

छात्रा को अगवा करने का आरोप
पलवल। घर से स्कूल गई एक 14 वर्षीय छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। घर से नकदी और जूलरी भी गायब है। किशोरी की मां ने एक युवक पर अपहरण का आरोप लगाया है। गदपुरी थाना पुलिस में कार्यरत जांच अधिकारी एएसआई के अनुसार, बघौला चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी पांच बेटी और एक बेटा है। शनिवार को उसकी बेटी घर से स्कूल के लिए गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। तलाश करने पर उसका कहीं सुराग नहीं लगा। जांच करने पर पता चला कि घर से 15 सौ रुपये, सोने के कुंडल, दो अंगूठी व एक नथ भी गायब है। पीड़िता का आरोप है कि उसकी बेटी फोन पर गांव चांदहट निवासी अजय से बात करती थी। वही उसकी बेटी का अपहरण कर ले गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर छात्रा का तलाश शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed