फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   attack with sticks, 10 accused name

लाठी-डंडों से हमला, 10 के खिलाफ मामला दर्ज

Tue, 19 Jan 2021 10:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jan 2021 10:14 PM IST
विज्ञापन
attack with sticks, 10 accused name
लाठी-डंडों से हमला, 10 आरोपी नामजद
विज्ञापन

पलवल। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में गाली देेने का विरोध करने पर लाठी-डंडों से हमला करने के दो मामले सामने आए हैं। पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर 10 नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पलवल पुलिस ने बताया कि इस्लामाबाद निवासी गोविंद ने बताया कि वह मूंगफली की रेहड़ी लगाकर परिवार का पालन-पोषण करता है। शुक्रवार को पीड़ित रेहड़ी लेकर निकाल रहा था। तभी सल्लागढ़ कॉलोनी निवासी राहुल, अजीत, शिवम, लक्ष्मी, अर्जुन और इस्लामाबाद निवासी जयवाला ने गाली-गलौच शुरू कर दी। पीड़ित ने जब विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी-डंडों और चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। वहीं, गांव राजूपुर खादर निवासी हुकम सिंह ने चांदहट थाना पुलिस को शिकायत दी है कि 24 दिसंबर को वह पुत्र दीपक के साथ खेतों पर था। इसी दौरान गांव निवासी भगत सिंह ने सूखी खास को खेत में फेंक दिया और गाली देने लगा। पीड़ित ने जब विरोध किया तो भगत सिंह ने साथी बाबू, पवन और रितिक के साथ मिलकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed