फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Attack on police team to arrest kidnapping accused

अपहरण के आरोपी को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर हमला

Tue, 02 Mar 2021 11:20 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
Attack on police team to arrest kidnapping accused
होडल के गांव नंगला अहसानपुर में पुलिस की गाड़ी क्षतिग्रस्त। - फोटो : Palwal
होडल। मुंडकटी थानांतर्गत गांव नंगला अहसानपुर में अपहरण के मामले में सोमवार देर शाम आरोपी को गिरफ्तार करने गई मुंडकटी पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने डंडों, ईंटों और पत्थरों से हमला कर दिया। हमले में पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक की हालत गंभीर बताई गई है। पुलिस की दो गाड़ियों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया।
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस ने 22 नामजद सहित 10-15 अन्य के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा, मारपीट कर घायल करने, जान से मारने की धमकी देने और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। मामले में किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन

मुंडकटी थाना पुलिस और होडल सीआईए टीम लड़की के अपहरण के मामले में सोमवार देर शाम नंगला अहसानपुर में आरोपी के यहां दबिश देने गई थी, लेकिन आरोपी ने पुलिस टीम को आता देखकर शोर मचा दिया, जिस पर काफी लोग एकत्रित हो गए और डंडों, ईंटों और पत्थरों से पुलिस टीम पर जानलेवा हमला कर दिया। ग्रामीणों ने पुलिस की दो गाड़ियों को क्षतिग्रस्त कर दिया और एक पुलिसकर्मी की वर्दी फाड़ दी। ग्रामीणों द्वारा किए गए इस हमले में पुलिसकर्मी कमल, रकमुद्दीन, विनोद, विनीत और संजीव घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां विनीत की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर इस बारे में मुंडकटी थाना प्रभारी प्रीतम सिंह का कहना है कि पुलिस टीम पर हमले करने के आरोप में 22 नामजद सहित 10-15 अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले में लिप्त सभी आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा, जिसके लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed