फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Army soldier cheated of Rs 8.50 lakh in the name of plot, case registered

Palwal News: सेना के जवान से प्लॉट के नाम पर 8.50 लाख की धोखाधड़ी, केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 07:15 PM IST
विज्ञापन
Army soldier cheated of Rs 8.50 lakh in the name of plot, case registered
मथुरा निवासी जवान ने होडल और पलवल निवासी से किया था समझौता, नहीं मिला कब्जा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

होडल। भारतीय सेना में तैनात एक जवान के साथ प्लॉट बेचने के नाम पर बदमाशों ने 8.50 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली। पीड़ित जवान रोहताश, निवासी छाता, मथुरा, वर्तमान में सेना में नायक पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने होडल निवासी प्रॉपर्टी डीलर राजेन्द्र और पलवल के आमरु गांव निवासी राज कटारिया पर ठगी, धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। होडल थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



पीड़ित के अनुसार, जून 2023 में उनकी मुलाकात दोनों आरोपियों से हुई थी। उन्होंने मितरोल स्थित अपनी साइट पर 100 वर्ग गज का प्लॉट दिखाया और 8.50 लाख रुपये में सौदा तय किया। आरोपियों ने टैक्स बचाने के बहाने रजिस्ट्री में प्लॉट की कीमत केवल 5 लाख रुपये दिखाने का झांसा दिया। रोहताश ने शुरुआत में 2.40 लाख रुपये नकद दिए, जबकि शेष राशि चेक और ऑनलाइन माध्यम से किस्तों में चुकाई। उनका दावा है कि पूरी रकम का भुगतान कर दिया गया है, जिसके प्रमाण स्वरूप भुगतान रिकॉर्ड और रसीदें उनके पास मौजूद हैं।
विज्ञापन



इसके बावजूद आरोपियों ने न तो प्लॉट का कब्जा दिया और न ही उनके नाम इंतकाल कराया। जब वह चहारदीवारी कराने मौके पर पहुंचे, तो राज कटारिया ने सुरक्षाकर्मियों के साथ मिलकर उन्हें भगा दिया। मुख्य विक्रेता राजेन्द्र ने भी कब्जा देने से इन्कार कर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने बताया कि आरोपियों के पास उसके दो ब्लैंक चेक भी हैं, जिनके दुरुपयोग की आशंका है। होडल थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed