फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Armed youth broke the arms and legs of a bike-riding youth, case against six

Palwal News: हथियारमंद युवकों ने बाइक सवार युवक के हाथ-पैर तोड़े, छह पर केस

Fri, 09 Feb 2024 10:41 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 09 Feb 2024 10:41 PM IST
विज्ञापन
Armed youth broke the arms and legs of a bike-riding youth, case against six
- पुरानी रंजिश में किया जानलेवा हमला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
होडल। कार सवार हथियारमंद युवकों ने बाइक सवार युवक को रोक लिया और पीट-पीट कर अधमरा कर दिया। आरोपियों ने युवक के हाथ-पैर तोड़ दिए और पुलिस कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी दी। हमले का कारण पुरानी रंजिश बताया गया है। मुंडकटी थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर छह के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

मुंडकटी थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार के अनुसार गांव मानपुर निवासी राहुल ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह अपने गांव से बाइक पर सवार होकर मुंडकटी किसी काम से जा रहा था। रास्ते में गहलब गांव निवासी तरुण ने अपनी गाड़ी उसकी बाइक के आगे लगाकर उसे रोक लिया। कार में तरुण के साथ रवि, नरपाल व राजेश उर्फ कारे भी सवार थे। पीड़ित जब तक कुछ समझ पाता, एक दूसरी गाड़ी उसके पीछे आकर रुकी, जिसमें मंडकोला गांव निवासी काली, मुकेश व दो अन्य युवक बैठे हुए थे। आरोपियों ने अपने हाथों में कट्टा, लोहे की रॉड, डंडा व अन्य हथियार लिए हुए थे। तरुण ने गाड़ी से उतरते ही उसकी छाती पर कट्टा लगा दिया। उसने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और उसके हाथ-पैर तोड़ दिए। पीड़ित जमीन पर गिर पड़ा तो आरोपियों ने कहा कि यदि इस बारे में कोई पुलिस कार्रवाई की तो अबकी बार तो बच गया, लेकिन अबकी बार जिंदा नहीं छोड़ेंगे। झगड़े की सूचना मिलने पर पीड़ित के परिजन मौके पर पहुंचे और उसे लेकर जिला नागरिक अस्पताल पहुंचे, जहां से उसे हॉयर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। शिकायत में कहा गया कि करीब 15 दिन पहले तरुण और रवि ने उसका रास्ता रोककर जान से मारने की धमकी दी तो पीड़ित ने इसका उलाहना उनके घर जाकर दिया। जिसकी रंजिश रखते हुए आरोपियों ने उसके साथ इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर तरुण, रवि, मुकेश, राजेश, काली व नरपाल सहित अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed