फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Approval for construction of eight roads in Hathin area with a budget of Rs 15 crore

हथीन क्षेत्र में 15 करोड़ रुपए के बजट से आठ सड़कों का निर्माण को मिली स्वीकृति

Mon, 22 Nov 2021 10:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 22 Nov 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Approval for construction of eight roads in Hathin area with a budget of Rs 15 crore
हथीन। बीजेपी विधायक प्रवीण डागर ने घोषणा कि है कि सीएम की घोषणा के अनुरूप इलाके में 15 करोड़ रुपये के बजट से लोक निर्माण विभाग आठ सड़कों का निर्माण करा रहा है। विधायक डागर ने यह घोषणा हथीन में तीन नई सड़कों के निर्माण कार्यों की शुरूआत नारियल फोड़कर करते हुए की।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सोमवार को जिन तीन सड़कों के निर्माण की शुरूआत की गई है उससे हथीन शहर ही नहीं आसपास के एक दर्जन गांवों की आबादी को लाभ होगा। हथीन से घरौट सड़क जोकि तीन किलो मीटर लंबी होगी। इसके निर्माण पर दो करोड़ 13 लाख खर्च किए जाएंगे। फिरोजपुर राजपूत से घरौट जोकि तीन किलो मीटर 140 मीटर लंबी है। इसके निर्माण पर एक करोड़ 60 लाख रुपये का बजट खर्च होगा। हथीन से फिरोजपुर राजपूत तक की सड़क के निर्माण पर 60 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि हथीन के 59 करोड़ रुपये के बाईपास का निर्माण भी शीघ्र ही शुरू कर दिया जाएगा। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर के प्रतिनिधि नरेंद्र बिधूड़ी ने कहा कि तीनों नई सड़कों के निर्माण से हथीन शहर का भी विकास एवं विस्तार होगा। इस अवसर पर नगर पालिका हथीन के चेयरमैन सुमित राजपूत, बीजेपी हथीन मंडल इकाई के प्रधान राकेश गर्ग, माकिरजट कमेटी के पूर्व वाईबी चेयरपर्सन नरेश सिंगला, हथीन नगर पालिका के पूर्व वाइस चेयरपर्सन सुभाष सिंगला, नवनीत राघव, फिरोजपुर राजपूत के निवर्तमान सरपंच उदय सिंह, घरौट के निवर्तमान सरपंच योगेश, लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता आरिफ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed