फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Applicants will be admitted on the basis of rank

रैंक के आधार पर होगा आवेदकों का दाखिला

Thu, 12 Aug 2021 07:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 07:50 PM IST
विज्ञापन
Applicants will be admitted on the basis of rank
हथीन। उटावड़ के राजकीय पॉलिटेक्निक में दाखिले के लिए 23 अगस्त तक दसवीं पास छात्र एवं छात्राएं आवेदन कर सकते हैं। अभी तक संस्थान में 420 सीटों के लिए 1300 से ज्यादा आवेदन आ चुके हैं। प्रक्रिया पूरी होने के बाद काउंसलिंग शुरू होगी। रैंक के आधार पर दाखिला दिया जाएगा ।
विज्ञापन

संस्थान के प्रिंसिपल डॉ. संदीप खरब ने बताया कि 6 ट्रेड की 300 सीटों पर प्रवेश होना है। ब्रांच इंचार्ज ने बताया कि सीबीएसई व हरियाणा बोर्ड दसवीं का रिजल्ट आने के बाद आवेदन प्रक्रिया रोजाना बढ़ रही है। इच्छुक छात्र कॉलेज की वेबसाइट पर जाकर जानकारी ले सकते हैं। इसके अतिरिक्त इच्छुक छात्र हरियाणा स्टेट टेक्निकल एजुकेशन सोसाइटी की वेबसाइट पर दाखिले से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए तकनीकी शिक्षा विभाग हरियाणा द्वारा निम्नलिखित लिंक उपलब्ध कराए हैं। जिन पर क्लिक करके उचित जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन

इन ट्रेडों में होंगे दाखिले
कोर्स सीट
मैकेनिकल इंजीनियरिंग 120
सिविल इंजीनियरिंग 60
कंप्यूटर इंजीनियरिंग 60
इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग 60
ऑफिस मैनेजमेंट कंप्यूटर एप्लीकेशन 60
फार्मेसी 60
आवेदन कर सकेंगे 23 अगस्त तक
23 अगस्त तक ऑनलाइन फीस जमा होगी। ऑनलाइन वेरिफिकेशन 24 अगस्त तक अंकों के आधार पर रैंक बनेगा। 25 अगस्त शाम 5 बजे के बाद काउंसलिंग फीस जमा होगी। 27 अगस्त से डिप्लोमा इंजीनियरिंग व फार्मेसी के लिए काउंसलिंग शुरू होगी। ऑनलाइन काउंसलिंग से दाखिले होंगे। टीएफडब्ल्यू वर्ग के विद्यार्थी दाखिला शुरू होने से पहले इनकम प्रमाण पत्र बनवा लें। दाखिले के दौरान प्रमाण पत्र लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed