फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Appeal to the villagers to join the protest, if there is no purchase of paddy and millet

ग्रामीणों से प्रदर्शन में शामिल होने की अपील, धान और बाजरे की खरीद न होने पर

Sun, 10 Oct 2021 10:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 10:09 PM IST
विज्ञापन
Appeal to the villagers to join the protest, if there is no purchase of paddy and millet
पलवल के अटोहां चौक पर धरना देते किसान। - फोटो : Palwal
पलवल। सरकार के झूठे दावों के कारण धान और बाजरे की सरकारी खरीद नहीं होने से नाराज किसान सोमवार को होडल स्थित मार्केट कमेटी कार्यालय पर विरोध-प्रदर्शन करेंगे। इसकी सफलता के लिए किसान संघर्ष समिति के नेता महेंद्र सिंह चौहान, धर्मचंद घुघेरा, रूपराम तेवतिया व दरियाब बंचारी की टीम ने होडल के गांवों का दौराकर ग्रामीणों में प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की। नए कृषि कानूनों के विरोध में केएमपी-केजीपी इंटरचेंज पर चल रहा धरना रविवार को भी जारी रहा।
विज्ञापन

धरने में किसानों ने आरोप लगाया कि लंबे समय से फसल का एक-एक दाना न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदने वाले सत्ताधारी नेता मुंह छिपाते फिर रहे हैं। सरकार धान और बाजरे की सरकारी खरीद से टालमटोल कर रही है। 25 प्रतिशत बाजरे की खरीद का दावा भी खोखला साबित हो रहा है। देश का किसान-मजदूर सरकार से डरने वाला नहीं है। भारतीय किसान यूनियन के नेता रतन सिंह सौरौत और उदय सिंह सरपंच ने कहा कि लखीमपुर खीरी मामले में आरोपियों को तमाम साक्ष्यों को मिटाने की कोशिश के लिए पूरा मौका दिया गया। ये कोई साधारण मामला नहीं है, बल्कि निर्दोष लोगों की जिंदगी खत्म हो गई। लखीमपुर खीरी में किसानों के नरसंहार से भाजपा सरकार का क्रूर, संवेदनहीन व खौफनाक चेहरा अब देश की जनता के सामने आ चुका है। देश का किसान हिंसा का जवाब शांतिपूर्ण व लोकतांत्रिक जनांदोलन के द्वारा देगा। इस नरसंहार को इतिहास में एक दर्दनाक अध्याय की तरह याद किया जाएगा। रविवार को धरने की अध्यक्षता नानक चंद सरपंच मर्रौली ने की और संचालन रमेश चंद गौड़ौता ने किया। धरने में किसान नेता बीधू सिंह, श्री चंद महाशय, चेतराम मेंबर, चंद्रमुनि, रोशनलाल, बीरसिंह, इंद्र सिंह रावत, जोगेंदर मर्रोली, करतार चौहान, हुकम सिंह व डब्बू ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed