फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   anti government day celebrated on 15 march in palwal

15 को मनाया जाएगा सरकार विरोधी दिवस

Thu, 11 Mar 2021 08:10 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 08:10 PM IST
विज्ञापन
anti government day celebrated on 15 march in palwal
पलवल में किसानों के धरना को संबोधित करते किसान नेता। - फोटो : Palwal
पलवल। कृषि कानूनों के विरोध में केएमपी-केजीपी इंटरचेंज पर चल रहे किसानों के धरने में बृहस्पतिवार को आगामी रूपरेखा जारी की गई। किसान नेता महेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि 15 मार्च को सरकार विरोधी दिवस मनाते हुए निजीकरण के खिलाफ कर्मचारियों के प्रदर्शन को समर्थन दिया जाएगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को धरने को संबोधित करते हुए किसान नेताओं ने बताया कि 19 मार्च को मंडी और खेती बचाओ कार्यक्रम के तहत मंडियों में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। 23 मार्च को शहीद भगत सिंह का शहीदी दिवस मनाया जाएगा। 26 मार्च को भारत बंद के तहत सड़क व रेल मार्ग जाम किए जाएंगे। वहीं, 28 मार्च होलिका दहन के अवसर पर कृषि कानूनों की प्रतियां जलाई जाएंगी। 52 पालों के अध्यक्ष अरुण जेलदार ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर चल रही किसान आंदोलन की गतिविधियों को पलवल धरने में अमल में लाया जा रहा है। उसके तहत आगामी रूपरेखा तैयार की गई है।
विज्ञापन

52 पालों और 36 बिरादरी को साथ लेकर आगामी प्रस्तावों को सफल बनाने पर जोर दिया जाएगा। इसके लिए गांवों में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। रोजाना सुबह 10 से एक बजे तक गांवों की चौपालों पर सभाएं आयोजित की जाती है, जिसमें किसान संघर्ष समिति के पदाधिकारियों किसानों को कृषि कानूनों के नुकसान बताते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान संघर्ष समिति के तत्वावधान में चल रहे धरने की अध्यक्षता दीपक चौधरी ने की, जबकि संचालन ज्ञान सिंह चौहान ने की। धरने में वक्ताओं ने किसानों में जोश भरने का काम किया। धरने को राजकुमार ओलिहान, बीर सिंह दीघोट, सुंदर सिंह वकील, सोहनपाल चौहान, हरप्रशाद औरंगाबाद, पोहप सिंह स्यारौली सहित अन्य किसान नेताओं ने संबोधित किया।

23 मार्च को मथुरा से पहुंचेंगे हजारों किसान
किसान नेताओं ने बताया कि 19 मार्च को मथुरा से हजारों किसान पैदल यात्रा निकालते हुए पलवल की तरफ बढ़ेंगे। किसान 20 मार्च को छाता, 21 मार्च को करमन बॉर्डर पहुंचे। बॉर्डर पर पहुंचने पर किसान संघर्ष समिति द्वारा किसानों का स्वागत किया जाएगा। 22 मार्च को किसान औरंगाबाद में रुकेंगे और 23 मार्च को यात्रा अटोहां चौक स्थित धरना स्थल पर पहुंचेगी। यहां पर शहीद भगत का शहीदी मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed