फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Announcement to allocate 17 percent of the budget to Hathin.

Palwal News: हथीन को बजट का 17 प्रतिशत देने की घोषणा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Announcement to allocate 17 percent of the budget to Hathin.
एमडीबी की बैठक में विधायक मोहम्मद इसराइल चौधरी ने विकास योजनाओं को पूरा कराने की मांग मुख्यमंत्री से की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

हथीन। नूंह में शनिवार को आयोजित मेवात विकास बोर्ड (एमडीबी) की बैठक में हथीन के विधायक मोहम्मद इसराइल चौधरी ने क्षेत्र की विभिन्न विकास योजनाओं को पूरा कराने की मांग मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के समक्ष रखी। मुख्यमंत्री ने विधायक की मांगों पर आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए मेवात विकास बोर्ड के कुल बजट में से 17 प्रतिशत बजट हथीन क्षेत्र को देने के आदेश दिए।

विधायक ने उटावड़ स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में मल्टी स्किल डेवलपमेंट एंड इंटर्नशिप एम्प्लॉयमेंट सेंटर खोलने, नशे की रोकथाम के लिए नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र स्थापित करने तथा कैरियर गाइडेंस एवं कोचिंग सेंटर शुरू करने की मांग रखी। इसके अलावा मिशन अमृत के तहत रनियाला खुर्द के तालाब के सौंदर्यीकरण और 12 गांवों में सामुदायिक केंद्र खोलने की मांग भी की।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विधायक की ओर से जिन विकास कार्यों के लिए बजट की मांग की जाए, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए। विधायक ने हथीन क्षेत्र के स्कूलों में शिक्षकों के रिक्त पदों पर जल्द शिक्षा सहायकों की नियुक्ति की मांग भी रखी। शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव विजय सिंह दहिया ने भरोसा दिलाया कि यदि रिक्त पदों पर नियमित नियुक्तियां नहीं हुईं तो शिक्षा सहायकों की नियुक्ति की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक ने कोट गांव में बीएससी नर्सिंग कॉलेज खोलने की मांग भी मुख्यमंत्री के सामने रखी। मुख्यमंत्री ने इस संबंध में आवश्यक कदम उठाने और कॉलेज खोलने की प्रक्रिया शुरू कराने की घोषणा की। विधायक ने बताया कि हथीन के स्कूलों में लाइब्रेरी खोलने की योजना को भी मंजूरी मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed