फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Allegations of fraud in government procurement of pearl millet

Palwal News: बाजरे की सरकारी खरीद में फर्जीवाड़े के आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Allegations of fraud in government procurement of pearl millet
सचिव ने एसडीएम को लिखा पत्र, पुलिस को भी दी शिकायत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पुन्हाना। पुन्हाना अनाज मंडी में भावांतर भरपाई योजना के तहत बाहरी राज्यों के बाजरे की बिक्री की कथित कोशिश को लेकर विवाद गहरा गया है। आठ अक्तूबर को बाजरे से भरी संदिग्ध ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़े जाने के बाद 12 अक्तूबर को जांच के दौरान कर्मचारियों से अभद्रता और धक्का-मुक्की के आरोप लगे हैं। मार्केट कमेटी ने पुलिस पर शिकायत दर्ज करने में आनाकानी का आरोप लगाते हुए एसडीएम से कार्रवाई और मार्गदर्शन मांगा है।

मार्केट कमेटी के अनुसार, आठ अक्टूबर को मंडी में लाई गई ट्रैक्टर-ट्रॉली के चालक से फसल पंजीकरण संबंधी दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह संतोषजनक जवाब दिए बिना फरार हो गया। कमेटी को आशंका है कि दूसरे राज्यों के बाजरे को हरियाणा के किसानों के पंजीकरण पर बेचकर योजना का लाभ उठाने का प्रयास किया जा रहा था।
विज्ञापन


वहीं, 12 अक्तूबर को दस्तावेजों की जांच के दौरान दो ट्रैक्टर-ट्रॉली मालिकों और व्यापारियों पर कर्मचारियों से दुर्व्यवहार करने तथा मंडी गेट पर वाहन खड़े कर रास्ता बाधित करने के आरोप लगे। कमेटी का कहना है कि पात्र किसानों को ही योजना के तहत 600 रुपये प्रति क्विंटल की सहायता मिलनी है। शिकायत में मोबाइल फोन से दूसरे किसानों के पंजीकरण की प्रतियां मिलने का दावा भी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
मार्केट कमेटी का सख्त हिदायत दी गई है कि मंडी में किसी दूसरे राज्य से बाजरा न आने पाए। पिछले दिनों पकड़े गए ट्रैक्टर ट्राली को लेकर मार्केट कमेटी के सचिव द्वारा पुलिस को शिकायत दी गई है। इस संबंध में सिटी थाना पुलिस को कार्रवाई के आदेश दिए गए है। - अमित कुमार, एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed