फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Allegation of illegal occupation of Panchayat land

Palwal News: पंचायत की जमीन पर अवैध कब्जा करने का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2024 10:33 PM IST
विज्ञापन
Allegation of illegal occupation of Panchayat land
पूर्व सरपंच ने सोशल मीडिया के माध्यम से पुलिस पर लगाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
होडल। हसनपुर में पंचायत जमीन पर अवैध कब्जा होने का मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पूर्व सरपंच ने अवैध कब्जे के मामले में पुलिस की मिलीभगत का भी आरोप लगाया है। वर्तमान सरपंच ने कहा कि पंचायत की जमीन पर अवैध कब्जे के मामले में वह जल्द डीसी डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ से मिलकर कब्जे हटवाने की मांग करेंगे।

शनिवार को हसनपुर के मुख्य बाजार स्थित पंचायत की जमीन पर कुछ लोगों ने थाना एसएचओ रिसीवर होने के बाद अवैध कब्जा शुरू कर दिया। जमीन कर कब्जा होने की जानकारी मिलने के बाद सरपंच हेतराम व पूर्व सरपंच संदीप मंगला ने मामले की शिकायत थाना पुलिस से कर अवैध कब्जा करने वाले लोगों पर कार्रवाई करने की मांग की। परंतु, इस मामले में पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं होने के बाद पूर्व सरपंच संदीप मंगला ने सोशल मीडिया पर पंचायत की जमीन पर अवैध कब्जा रुकवाने का मांग के साथ सब इंस्पेक्टर की मिलीभगत का आरोप भी लगाया।
विज्ञापन

सरपंच चेतराम ने बताया कि मुख्य बाजार में पंचायत की हजारों गज जमीन है, जिस जमीन को तत्कालीन एसडीएम सत्यभान इंदौरा ने धारा में 145/146 की कार्रवाई कर थाना हसनपुर एसएचओ को मामले की कोर्ट की सुनवाई होने तक रिसीवर नियुक्त किया था लेकिन, शनिवार को छुट्टी होने के कारण कुछ लोगों ने जमीन पर अवैध कब्जा कर निर्माण शुरू कर दिया। सरपंच ने कहा कि वह पंचायत की करोड़ों रुपये की जमीन पर पुलिस की मौजूदगी में कब्जा करवाने के मामले में जिला उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ व जिला पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन से पंचायत सदस्यों के साथ मिलकर कार्रवाई की मांग करेंगे। वहीं, थाना प्रभारी प्रकाशचंद ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed