फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   All four accused including XEN got bail

Palwal News: एक्सईएन सहित चारों आरोपियों को मिली जमानत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2024 11:03 PM IST
विज्ञापन
All four accused including XEN got bail
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पलवल। गैस रिसाव हादसे में जेल भेजे गए एक्सईएन सहित चारों आरोपियों को बृहस्पतिवार को अदालत ने जमानत दे दी। बुधवार देर रात तक चली सुनवाई के बाद अदालत ने चारों को जेल भेज दिया था। देरी होने के कारण चारों आरोपियों को पलवल जेल में रखा गया था। ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी प्रतीक जैन की अदालत से चारों आरोपियों को जमानत मिल गई।


मंगलवार को पीएनजी हादसे के दौरान मौके पर ही पुलिस ने जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिक विभाग के कार्यकारी अभियंता अमित कुमार और अदानी गैस कंपनी में सुपरवाइजर विशाल निवासी गौरई अलीगढ़, टेक्नीशियन शमशाद निवासी अलीगढ़ और शैलेंद्र निवासी ग्वालियर, मध्य प्रदेश को हिरासत में लिया था। इस मामले में संबंधित डीएसपी ने भी अदालत में कहा था कि चारों आरोपी मौत और घटना के लिए जिम्मेदार हैं और इन्हें जमानत नहीं दी जानी चाहिए। बताया गया कि पुलिस अदालत में आरोपियों की लापरवाही साबित नहीं कर पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed