फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   All Employees Union will start agitation regarding demands from June 28

Palwal News: 28 जून से मांगों को लेकर आंदोलन शुरू करेगा सर्व कर्मचारी संघ

Thu, 27 Jun 2024 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल Updated Thu, 27 Jun 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
All Employees Union will start agitation regarding demands from June 28
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पलवल। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा की जिला कार्यकारिणी की बैठक बुधवार को पब्लिक हेल्थ यूनियन कार्यालय पर संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान राजेश शर्मा ने की, जबकि संचालन योगेश शर्मा ने किया। बैठक में कर्मचारियों, मजदूरों के प्रति राज्य सरकार की उपेक्षा, उदासीनता व तानाशाही पूर्ण नीतियों के खिलाफ सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा हुंकार भरने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर 28 जून से 15 जुलाई ब्लॉक स्तर पर बैठक कर सभी कार्यालयों में जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा तथा पर्चे वितरण किए जाएंगे। उसके बाद 16 से 26 जुलाई तक जिला उपायुक्त कार्यालय पर जिला स्तरीय प्रदर्शन कर उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपने की बात कही गई।
आंदोलन का ऐलान करने घोषणा करते हुए सर्व कर्मचारी संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेश कुमार शास्त्री ने कहा कि सरकार ने समय रहते हरियाणा कौशल विकास रोजगार निगम में लगे कर्मचारियों सहित विभिन्न प्रकार के ठेकों व अनुबंधित, पार्ट टाइम में लगे कच्चे कर्मचारियों को नीति बनाकर पक्का करें। इसके अलावा पुरानी पेंशन बहाल करने, दो लाख से भी अधिक विभागों, बोर्ड, स्कूल, कॉलेज व निगमों में रिक्त पदों पर पक्की भर्ती करने, निजीकरण पर रोक लगाते हुए विभागों का विस्तार करने सहित अन्य मांगों का सरकार समाधान करें। उन्होंने 23 जून को ग्रामीण विकास मंत्री महिपाल ढांडा के पानीपत आवास पर ग्रामीण सफाई कर्मचारियों के प्रदर्शन तथा शहरी स्थानीय निकाय विभाग मंत्री सुभाष सुधा के कुरुक्षेत्र आवास पर नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा द्वारा किये जाने वाले प्रदर्शन व हरियाणा टूरिज्म विभाग के आंदोलनों का भी जोरदार समर्थन किया था।
विज्ञापन

बैठक में राज्य उपप्रधान जितेंद्र सिंह तेवतिया, मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन राज्य उपप्रधान राकेश तंवर, खंड प्रधान राजकुमार डागर, सचिव हरकेश सौरोत, प्रेमचंद सहरावत, बिजेंद्र सिंह, धर्मेंद्र शर्मा, देवेंद्र नंबरदार, रमेश डागर, कृष्ण कुमार, प्रहलाद, नरेंद्र सौरोत, वेदपाल तेवतिया, मनफूल डागर, दीपक कुमार, गमनरानी, सरोज देवी, रजनी, दीप्ती, उर्मिला रावत ने भी अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed