फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Aligarh chowk closed, jam spoiled the condition of the city

अलीगढ़ चौक किया बंद, जाम ने बिगाड़े शहर के हालात

Mon, 26 Jul 2021 05:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 05:54 PM IST
विज्ञापन
Aligarh chowk closed, jam spoiled the condition of the city
पलवल। राष्ट्रीय राजमार्ग को सिक्स लेन करने के तहत पलवल शहर में बनाया जा रहा एलिवेटेड पुल का निर्माण लोगों के लिए परेशानी बना हुआ है। पुल के निर्माण के चलते राजमार्ग से ज्यादातर कट बंद कर दिए गए हैं, जिससे शहर के अंदर भारी जाम की समस्या पैदा हो गई है। रसूलपुर चौक, अलावलपुर चौक के बाद रविवार को अलीगढ़ चौक को बंद करने से समस्या गंभीर हो गई है, क्योंकि पलवल में सबसे ज्यादा यातायात अलीगढ़ की तरफ जाने वाले वाहनों का है। अलीगढ़ चौक का यातायात हुडा चौक से और आगरा से चौक से डायवर्ट किया गया है, जिससे यातायात कई किलोमीटर सड़कों पर घूम रहा है।
विज्ञापन

दरअसल, तीन अगस्त 2017 को पलवल में एलिवेटेड पुल के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। इस दौरान पलवल के पूर्व उपायुक्त अशोक कुमार शर्मा, एडीसी अंजू चौधरी व एनएनएआई के प्रोजेक्ट अधिकारी मोहम्मद सफी ने विधिवत भूमि पूजन किया। शुभारंभ के समय 225 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले एलिवेटेड पुल का निर्माण 20 माह में पूरा किया जाना था। तीन किलोमीटर लंबे पुल में 80 पिलर बनाए जाने थे। पुल के दोनों ओर आठ-आठ मीटर सर्विस लेन बनाया जाना था, जिनका निर्माण अभी भी अधूरा है। पुल का निर्माण कई बार बंद हो चुका है। काफी शिकायतों के बाद करीब छह माह पूर्व पुल का निर्माण दोबारा शुरू हो गया है।
विज्ञापन

अब पुल के निर्माण के दौरान यातायात को सुगम बनाए रखने का ध्यान नहीं रखा जा रहा है। बिना विकल्प के ही राजमार्ग के कटों का बंद कर दिया जाता है। करीब तीन माह पूर्व रसलूपुर चौक को बंद कर दिया गया। उसके बाद एक साथ बस स्टैंड व अलावलपुर चौक को बंद कर दिया गया, जिससे जाम की समस्या पैदा हो गई। अब बस स्टैंड चौक का खोला गया है तो अलीगढ़ चौक बंद कर दिया गया। अलीगढ़ चौक शहर का सबसे व्यस्तम चौक है, क्योंकि उत्तर प्रदेश की तरफ का पूरा यातायात यहीं से होकर गुजरता है। यहां से ज्यादातर भारी वाहन गुजरते हैं। अलीगढ़ चौक बंद होने पर वाहनों की घूमने के लिए बस स्टैंड चौक व आगरा चौक से व्यवस्था की गई है। बस स्टैंड चौक पर अतिक्रमण होने से भारी वाहन नहीं घूम सकते हैं, इसलिए उन्हें हुडा चौक से घूमकर आना पड़ रहा है। इससे भारी वाहन पूरा दिन शहर की सड़कों पर ही घूमते रहते हैं, जिससे जाम की समस्या गंभीर हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यातायात पुलिस के लिए आफत बना जाम
पुल के बनाने वाली कंपनी की लापरवाही का खामियाजा यातायात पुलिस को भुगतना पड़ रहा है। पुलिस के सामने यातायात को सुचारू रखना किसी चुनौती से कम नहीं है। पूरा दिन यातायात पुलिस कर्मी जाम को खुलवाने के लिए जूझते रहते हैं। यातायात थाना प्रभारी रविंद्र खुद हर समय सड़क पर खड़े होकर जाम को खुलवाने का प्रयास करते रहते हैं। हालात यह है कि करीब तीन किलोमीटर की दूरी तय करने में वाहन चालकों को एक से डेढ़ घंटे तक का समय लग रहा है।
अलीगढ़ चौक के बंद करने से जाम की समस्या पैदा हो गई है। घंटों ट्रक जाम में फंसे रहते हैं। जाम में फंसने से ट्रांसपोर्टरों पर दोहरी मार पड़ रही है। वैसे ही डीजल की कीमतें आसमान छू रही हैं। जाम में फंसने से डीजल की खपत भी बढ़ गई है। पुल बनाने वाली कंपनी को चौक बंद करने से पूर्व यातायात को सुगम रखने की व्यवस्था करनी चाहिए।

- नवनीत तेवतिया, प्रधान, ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन
यातायात को सुगम रखने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। थाने का पूरा स्टाफ राजमार्ग पर लगाया हुआ है। मैं खुद सड़क पर खड़े होकर जाम को खुलवाने का प्रयास करता हूं। पुल बनाने वाले ठेकेदार से बात की जा रही है, अलीगढ़ की तरफ जाने वाले वाहनों के लिए जल्द ही व्यवस्था की जाएगी। दिन के समय भारी वाहनों की नो एंट्री किए जाने पर भी विचार किया जा रहा है।
- रविंद्र सिंह, यातायात थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed