{"_id":"68a75408174d3b50a80de44e","slug":"agniveer-baldev-shot-dead-in-palwal-haryana-crime-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"छुट्टी पर आए अग्निवीर की निर्मम हत्या: रात को सोते वक्त सिर पर मारी गोली, इसी साल हुआ था भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छुट्टी पर आए अग्निवीर की निर्मम हत्या: रात को सोते वक्त सिर पर मारी गोली, इसी साल हुआ था भर्ती
Thu, 21 Aug 2025 10:45 PM IST
शाहिल शर्मा
पीटीआई फरीदाबाद
पीटीआई फरीदाबाद
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Thu, 21 Aug 2025 10:45 PM IST
सार
हरियाणा में छुट्टी पर घर आए एक अग्निवीर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पिता ने गांव के कुछ लोगों पर हत्या के आरोप लगाए हैं। युवक को रात के वक्त सोते समय सिर पर गोली मारी गई। डिटेल में पढ़ें खबर...
विज्ञापन
Dead body demo
- फोटो : istock
विस्तार
पलवल जिले के मांडकोला गांव में एक अग्निवीर की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक के परिजनों का दावा है कि हत्या के पीछे गांव के ही कुछ लोगों का हाथ है, जिन्होंने पहले उनके परिवार के एक अन्य सदस्य पर हमला किया था। पुलिस ने इस मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
इसी साल युवक हुआ था सेना में भर्ती
20 वर्षीय बलदेव, जो इस साल अग्निवीर के तौर पर सेना में भर्ती हुए था। बीते मंगलवार को छुट्टी पर घर आया था। बुधवार रात को युवक की हत्या कर दी गई। बलदेव के पिता खेमचंद ने बताया कि पिछले महीने उनके भाई बिशन शर्मा पर गांव के ही राजेंद्र, नरेश, बंसी और मंजू ने हमला किया था। इस मामले में गदपुरी थाने में शिकायत दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
पिता ने लगाए हत्या के आरोप
खेमचंद ने अपनी शिकायत में कहा आरोपियों ने मेरे परिवार पर केस वापस लेने का दबाव बनाया और हमें जान से मारने की धमकी दी। मैंने कई बार पुलिस को इसकी सूचना दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। बीते मंगलवार को मेरा बेटा छुट्टी पर गांव आया था। बुधवार रात को वह गांव के बाहर हमारे पुराने फार्महाउस में अकेला सो रहा था। तभी राजेंद्र, नरेश, बंसी, अरुण और एक अन्य व्यक्ति ने बलदेव के सिर में गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज किया मामला
पुलिस ने खेमचंद की शिकायत के आधार पर हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है। गदपुरी थाने के प्रभारी इंस्पेक्टर अश्विनी कुमार ने बताया पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। जांच जारी है। जल्द ही आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
ये भी पढ़ें: शिक्षिका मनीषा मौत मामला: जल गई चिता, सुलगते रह गए सवाल, पुलिस की थ्योरी बनी पहेली