{"_id":"68fb2b0919b670f9e5043ade","slug":"active-gang-busted-and-eight-accused-arrested-in-theft-in-faridabad-palwal-mewat-2025-10-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Palwal Crime: एक सक्रिय गिरोह का पर्दाफाश... आठ आरोपी गिरफ्तार, मादक पदार्थ तस्करी पर बड़ी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal Crime: एक सक्रिय गिरोह का पर्दाफाश... आठ आरोपी गिरफ्तार, मादक पदार्थ तस्करी पर बड़ी कार्रवाई
Fri, 24 Oct 2025 01:00 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, पलवल
अमर उजाला नेटवर्क, पलवल
Published by: अनुज कुमार
Updated Fri, 24 Oct 2025 01:00 PM IST
सार
पलवल में पुलिस ने आज दो बड़ी वारदातों का पर्दाफाश किया है। क्राइम ब्रांच की टीम ने सक्रिय गिरोह के आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है तो वहीं दूसरी तरफ सीआईए पलवल ने 110 किलो गांजा बरामद किया है।
विज्ञापन
anuj crime
- फोटो : iStock
विस्तार
क्राइम ब्रांच टीम ने चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक सक्रिय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार इस गिरोह ने फरीदाबाद, पलवल और मेवात क्षेत्र में बंद फैक्ट्रियों को निशाना बनाया और करोड़ों रुपए के माल की चोरी की।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ जारी है और बरामदगी को लेकर भी कार्रवाई आगे बढ़ाई जा रही है। जांच में इस बात की भी संभावना जताई जा रही है कि यह गिरोह अन्य बड़ी चोरी की वारदातों में भी शामिल रहा है।
विज्ञापन
सीआईए पलवल ने मादक पदार्थ तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 110 किलो गांजा बरामद
प्रभारी दीपक गुलिया और उनकी टीम ने मादक पदार्थ तस्करी पर करारा प्रहार करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। टीम ने आरोपियों के कब्जे से लगभग 110 किलो गांजा बरामद किया, जिसकी कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई, जिसमें टीम ने तत्परता दिखाते हुए दोनों आरोपियों को मौके पर ही धर दबोचा। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ जारी है।