फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Action will be taken against those involved in adulteration.

Palwal News: मिलावटखोरों के खिलाफ होगी कार्रवाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken against those involved in adulteration.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पलवल। त्योहारी सीजन में आमजन को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवाने के लिए उपायुक्त डॉ. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने दुकानदारों और खाद्य कारोबारियों से स्वच्छता एवं गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि दुकानदार मिठाइयां और अन्य खाद्य पदार्थ तैयार करने से लेकर उनके भंडारण और बिक्री तक साफ-सफाई का ध्यान रखें। उपभोक्ताओं को अच्छी गुणवत्ता वाला और सुरक्षित भोजन परोसना सभी कारोबारियों की जिम्मेदारी है।

उपायुक्त ने आमजन से भी अपील की कि वे खाद्य पदार्थ खरीदते समय उनकी निर्माण एवं एक्सपायरी तिथि, पैकिंग और गुणवत्ता की जांच अवश्य करें। खुले में रखी और गंदगी वाले स्थानों पर तैयार की गई मिठाइयां खरीदने से बचें।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से जिलेभर में दुकानों और मिठाई निर्माण इकाइयों का निरीक्षण तथा सैंपलिंग अभियान चलाया जा रहा है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ईश्वर कुमार ने बताया कि सभी खाद्य कारोबारियों के लिए एफएसएसएआई का वैध पंजीकरण या लाइसेंस लेना अनिवार्य है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed