फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   action against illegal colony

ओमेक्ट सिटी के पास काटी जा रही अवैध कॉलोनियों को किया ध्वस्त

Wed, 29 Jan 2020 11:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
action against illegal colony
पलवल। जिला नगर योजनाकार विभाग द्वारा पलवल के शहरी क्षेत्र में काटी जा रही अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई लगातार जारी है। बुधवार को विभाग द्वारा गांव धौलागढ़ और पलवल की राजस्व संपदा में करीब चार एकड़ में काटी गई अवैध कालोनियों में तोड़फोड़ की गई। इस अवसर पर भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन

जिला नगर योजनाकार राजेंद्र शर्मा ने बताया कि गांव धौलागढ़ व पलवल की राजस्व संपदा में ओमेक्स सिटी के समीप अवैध कॉलोनी काटने की शिकायत मिली थी। बुधवार को कार्रवाई करते हुए करीब चार एकड़ में काटी जा रही तीनों कॉलोनियों के कच्चे रोड निर्माण, 25 डीपीसी, बाउंडरीवाल तथा सीवर लाइन को धराशायी किया गया। उन्होंने बताया कि आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी। जिला में किसी भी अवैध कॉलोनी को पनपने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने आमजन से भी अपील की कि वे इन अवैध कॉलोनियों में प्लाटों की खरीद हेतु प्रापर्टी डीलरों के बहकावे में न आएं तथा किसी भी तरह की खरीद फरोख्त न करें। उन्होंने प्रापर्टी डीलरों से आह्वान किया कि कोई अवैध निर्माण न करें, क्योंकि आगे भी इसी तरह की कार्रवाई अमल में लाई जाती रहेगी तथा अवैध कॉलोनी काटने वाले को नहीं बक्शा जाएगा। इसके अतिरिक्त पुलिस विभाग में भी दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाए जा रहे हैं तथा इस उद्देश्य की पूर्ति हेतु मौके पर चेतावनी वाले बोर्ड भी लगवाए गए हैं। इस अवसर पर जेई ओमप्रकाश राघव, एएसआई संजय कुमार सहित भारी मात्रा में पुलिस बल मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed