फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Absconding in murder case, five thousand reward arrested

Palwal News: हत्या के मामले में फरार पांच हजार का इनामी गिरफ्तार

Mon, 23 Jan 2023 04:47 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jan 2023 04:47 PM IST
विज्ञापन
Absconding in murder case, five thousand reward arrested
हत्या के मामले में फरार चल रहा पांच हजार का इनामी गिरफ्तार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
होडल। सीआईए पुलिस ने एक वर्ष पुराने हत्या के मामले में पांच हजार के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान रोहित निवासी डराना के रूप में हुई है।

सीआईए इंचार्ज जंगशेर सिंह ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक राजेश दुग्गल के निर्देश पर मोस्ट वांटेड आरोपी धरपकड़ अभियान के तहत एक वर्ष से फरार चल रहे गांव धतीर में 31 मार्च 2022 को ईश्वर उर्फ भोला की हत्या के मामले में अरेस्ट किया है। जंगशेर ने बताया कि गांव धतीर निवासी कृष्ण ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 31 मार्च 2022 को वह और मेरी मौसी का लड़का ईश्वर उर्फ भोला अपने खेत की तरफ जा रहे थे। दोनों श्मशान घाट से पहले बीएसएनल मोबाइल टावर के पास पहुंचे थे। इसी दौरान उसे व उसके भाई ईश्वर को अनिल, राजू, योगेश निवासी धतीर व उसके तीन चार साथियों ने रास्ता रोक लिया। जान से मार के नियत से फायरिंग की। फायरिंग के दौरान जान बचाने के लिए वह खेतों की तरफ भागने लगे तो आरोपियों ने ईश्वर उर्फ भोला को घेर लिया और मारपीट की। इससे उसकी मौत हो गई। मामले में गदपुरी पुलिस ने हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है बाद में मामले की जांच सीबीआई होडल को सौंप दी गई। आरोपी पर एडीजीपी साउथ रेंज ने पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया हुआ था। सीआईए इंचार्ज ने बताया की उन्होंने पलवल बस स्टैंड से आरोपी रोहित को गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed