फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   About 15 thousand intoxicant pills recovered

Palwal News: नशे की करीब 15 हजार गोलियां बरामद

Sat, 24 Jun 2023 11:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jun 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
About 15 thousand intoxicant pills recovered
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पलवल। एंटी नारकोटिक्स सेल द्वारा गांव बड़ौली में छापा मारकर भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाइयां बरामद की है। दवाइयों का प्रयोग नशे के लिए किया जाता था। पुलिस ने मौके से एक नशा तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी से करीब 15 हजार गोलियां बरामद की है। चांदहट थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

डीएसपी संदीप मोर ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि अपराध जांच शाखा पलवल में तैनात एएसआई कुशल कुमार अपनी टीम के साथ पलवल चांदहट चौक पर गश्त कर रहे थे। तभी सूचना मिली कि गांव बडौली निवासी अमित कुमार प्रतिबंधित दवाइयां बेचने का काम करता है, जो प्रतिबंधित दवाइयों को बैग में लेकर बेचने के लिए अपने घर के सामने खड़ा है। पुलिस ने टीम गठित कर मौके पर छापा मारा तो अमित हाथ में बैग लेकर खड़ा दिखाई दिया। पुलिस ने युवक को काबू किया और ड्यूटी मजिस्ट्रेट जिला रोजगार अधिकारी शक्ति पाल को मौके पर बुलाया। युवक के बैग की तलाशी ली तो उसमें 25 डिब्बाें में एल्प्राजोलम की 15 हजार गोलियां थी। इसके अलावा ट्रेमाडोल, स्पास प्रोक्सीबैंड के 408 कैप्सूल सहित अन्य प्रतिबंधित दवाइयां बरामद हुई। ये दवाइयां अवैध मादक पदार्थ में आती है। दवाइयों का मोबाइल से फोटो खींचकर ड्रग कंट्रोल ऑफिसर को भेजा गया, जिन्होंने फोटो की जांच करने बाद बताया कि दवाइयां प्रतिबंधित है। पुलिस टीम ने आरोपी को प्रतिबंधित दवाइयों सहित गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने बताया कि वह दवाइयों की तस्करी करता है।
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी को पुलिस रिमांड पर लेकर गिरोह का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed