{"_id":"3284109aa4adaae0a3689fd8f0ff98b3","slug":"abduction-and-took-the-truck","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालक को बंधक बनाया और ट्रक लूट ले गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चालक को बंधक बनाया और ट्रक लूट ले गए
ब्यूरो/अमर उजाला पलवल
Updated Sun, 11 May 2014 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल हाईवे किठवाड़ी चौक के पास कुछ बदमाशों ने जेसीबी से भरे ट्रक को रोककर चालक को बंधक बना लिया फिर ट्रक को लूट लिया। बाद में चालक को फिरोजपुर झिरका के पास जंगलों में फेंक गए।
विज्ञापन
ट्रक के चालक राजेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह शुक्रवार रात एलटीसी लॉजिस्टिक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के एक ट्रक में जेसीबी लोड करके मध्यप्रदेश के गांव सिंधरौली के लिए निकला था। उसने बताया कि जब वह पलवल के किठवाड़ी मोड़ के निकट पहुंचा तो पीछे से एक जीप आई और उसमें सवार लोगों ने जीप को ट्रक के आगे लगाकर ट्रक रुकवा लिया। ट्रक के रुकते ही बदमाश उस ट्रक में चढ़ गए और उन्होंने उसे बंधक बना लिया। ट्रक को लूट लिया। बाद में राजेंद्र को मेवात के गांव ओगान के जंगलों में छोड़कर चले गए। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन