फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   AAP's protest against the increased prices of petrol and diesel

पेट्रोल-डीजल के बढ़ दामों के विरोध में आप का प्रदर्शन

Mon, 22 Feb 2021 10:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
AAP's protest against the increased prices of petrol and diesel
पलवल। डीजल, पेट्रोल व रसोई गैस के बढ़ते दामों के विरोध में सोमवार को आम आदमी पार्टी की जिला इकाई ने विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान भैंसा-बुग्गी में बाइक और रसोई गैस के खाली सिलेंडर रख कर जुलूस निकाला। वहां प्रधानमंत्री का पुतला फूंका और सरकार विरोधी नारे लगाए।
विज्ञापन

आप नेताओं ने कहा कि केंद्र एवं हरियाणा सरकार अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में भारी गिरावट के बावजूद पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी कर रही है। जिस कारण गरीब व आम जनता की कमर टूट चुकी है। कोरोना महामारी में जनता को राहत पहुंचाने की बजाय सरकार जनता का तेल निकालने में लगी हुई है। सरकार के अड़ियल रुख के कारण किसान आंदोलन को 89 दिन से ज्यादा बीत जाने के बावजूद कोई समाधान नहीं निकल पाया है। इस मौके पर ओम प्रकाश गुप्ता, कुलदीप कौशिक, कौशल ततारपुर, रणधीर रणधीर चौहान, धर्मेंद्र, सचिन बंसल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed