फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   A Youngster died in a road accident.

Palwal News: सड़क हादसे में युवक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
A Youngster died in a road accident.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तावड़ू। उपमंडल के अंतर्गत कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे पर सोमवार सुबह सात बजे हुए सड़क हादसे में युवक की जान चली गई। घटना धुलावट टोल के पास की है। जानकारी के अनुसार, अकरम, पुत्र साजिद, निवासी सीलखोह, तावडू, गाड़ी पर हेल्पर के रूप में काम करता था। वह चालक के साथ सोनीपत से तावडू आ रहा था। धुलावट टोल के पास पीछे से आ रहे ट्रक के चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही से ओवरटेक करते हुए अचानक ब्रेक लगा दी, जिससे दोनों गाड़ियों की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि हेल्पर अकरम को गंभीर चोटें आईं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार हो गया, लेकिन ट्रक की नंबर प्लेट मौके पर ही गिर गई। सूचना पर थाना सदर तावडू पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। इस मामले में तावडू सदर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि अज्ञात ट्रक चालक के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, एक दूसरे मामले में सोहना रोड पर एक ढाबे के पास व्यक्ति का शव मिला, जो महाराष्ट्र निवासी था। इसके संदर्भ में अभी तक शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed