फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   A young man who came to his aunt's house died by drowning in a pond

Palwal News: बुआ के घर आए युवक की तालाब में डूबने से हुई मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 May 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
A young man who came to his aunt's house died by drowning in a pond
हथीन। गांव छांयसा में अपनी बुआ से मिलने आए 19 वर्षीय युवक की तालाब में नहाते समय मौत हो गई। मृतक मूलरूप से जिला नूंह के गांव बिसरू का निवासी था। मिली जानकारी के अनुसार युवक अब्दुल करीम ड्राइवरी का काम करता था। वह बुआ सहजबी से मिलने रविवार को गांव छांयसा आया था। वह बुआ से मिलकर गांव के पास ही पहाड़ी में बने तालाब में नहाने चला गया। उसके साथ गांव के दो अन्य युवक भी थे। नहाते-नहाते अचानक वह डूब गया। साथ नहाने गए युवकों ने उसकी खोज की। ग्रामीणों ने छानबीन कर उसका शव तालाब में से निकाला। डूबने की सूचना हथीन थाना पुलिस को मिली। इसके बाद मृतक अब्दुल करीम के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जांच अधिकारी कुशल कुमार ने बताया कि इत्तफाकिया से मौत हुई है। मृतक नहाते-नहाते अचानक गहराई में चला गया। उसके बाद उसकी डूबने से मौत हो गई। मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed