{"_id":"68a9ff59ae650d8a7c0fdb56","slug":"a-young-man-was-shot-dead-on-suspicion-of-having-an-affair-with-his-wife-palwal-news-c-24-1-gr11004-117265-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: पत्नी से प्रेम प्रसंग के शक में युवक की गोली मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: पत्नी से प्रेम प्रसंग के शक में युवक की गोली मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
Sat, 23 Aug 2025 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
Updated Sat, 23 Aug 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
- कैंप थाना पुलिस ने वारदात के 24 घंटे के भीतर दबोचा आरोपी, हथियार व बाइक बरामद करने के लिए लिया रिमांड पर
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। कैंप थाना पुलिस ने इस्लामाबाद में हुए देवेंद्र हत्याकांड का खुलासा कर आरोपी टेकचंद को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को हथियार व मोटरसाइकिल बरामदगी के लिए एक दिन के रिमांड पर लिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्ण गोपाल ने बताया कि 21 अगस्त को इस्लामाबाद निवासी जयवीर ने शिकायत दी थी कि उसका चचेरा भाई देवेंद्र अपने घर में मौजूद था। तभी बहनोई टेकचंद निवासी लालवा ने रंजिशन उसके सीने में गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने सबूत जुटाए।
थाना प्रभारी के अनुसार चौकी किठवाड़ी पुल प्रभारी पीएसआई विकास कुमार की टीम ने 22 अगस्त को आरोपी टेकचंद को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि उसे देवेंद्र और उसकी पत्नी (देवेंद्र के चाचा की बेटी) के बीच प्रेम प्रसंग का संदेह था, इसी कारण उसने हत्या की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी से वारदात में इस्तेमाल हथियार और मोटरसाइकिल की बरामदगी के लिए रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।