फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   A young man carrying goods was attacked in the Gadpuri police station area.

Palwal News: गदपुरी थाना क्षेत्र में माल ढुलाई करने वाले युवक पर हमला

Sat, 20 Sep 2025 06:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल Updated Sat, 20 Sep 2025 06:08 PM IST
विज्ञापन
A young man carrying goods was attacked in the Gadpuri police station area.
- गाड़ी के शीशे तोड़े, लाठी-डंडों से पीटा, पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। गदपुरी थाना क्षेत्र में माल ढुलाई करने वाले एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित की पहचान फरीदाबाद सेक्टर-10 निवासी सुनील भाटिया के रूप में हुई है, जो एक कंपनी से दूसरी कंपनी तक माल पहुंचाने का काम करते हैं। घटना उस समय हुई जब सुनील अपनी गाड़ी में सामान लेकर जा रहे थे। रास्ते में एक व्यक्ति सड़क के बीच खड़ा मिला। सुनील ने उससे साइड हटने को कहा तो वह व्यक्ति बहस पर उतारू हो गया और हाथापाई करने लगा। सुनील ने किसी तरह दूसरी तरफ से गाड़ी निकालने की कोशिश की, लेकिन आगे जाम में फंस गए।


इसी बीच वह युवक अपने एक साथी को बुला लाया। दोनों ने मिलकर पहले गाड़ी के शीशे तोड़े और फिर सुनील पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल सुनील ने तुरंत 100 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। करीब आधे घंटे बाद पीसीआर वैन मौके पर पहुंची और घटनास्थल की तस्वीरें खींचीं। परिजन उन्हें इलाज के लिए क्लिनिक व फिर अस्पताल ले गए। गदपुरी थाना प्रभारी अश्वनी कुमार ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed