{"_id":"5f4e83288ebc3e54d8153f95","slug":"a-woman-was-kidnapped-from-home-and-raped-palwal-news-noi5334313119","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से युवती का अपहरण कर किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर से युवती का अपहरण कर किया दुष्कर्म
विज्ञापन
घर से युवती का अपहरण कर किया दुष्कर्म
हथीन। हथीन थाना क्षेत्र के गांव में 22 वर्षीय युवती का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। पीड़िता के बयान पर महिला थाना पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
थाना प्रभारी अंजू ने बताया कि 30 अगस्त की रात पीड़िता अपने घर पर सो रही थी। देररात करीब 12 बजे तीन युवक घर में घुसे और उसे उठाकर ले गए। पड़ोस में ले जाकर वकीब नाम के युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। सहर नाम के आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान आरोपियों का साथी फरमान भी मौजूद था। पुलिस ने तीनों आरोपी, वकीब, सहर और फरमान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि घटनास्थल पर जांच के बाद पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। अदालत में भी बयान दर्ज करा दिए गए हैं। आरोपियों की तलाश की जा रही है।