{"_id":"68617513be6a7536f509d070","slug":"a-video-was-made-after-raping-a-girl-case-registered-palwal-news-c-24-1-gr11004-115811-2025-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: युवती से दुष्कर्म कर बनाया वीडियो, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: युवती से दुष्कर्म कर बनाया वीडियो, केस दर्ज
विज्ञापन
युवती का आरोप- वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार किया दुष्कर्म
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। जिले के सदर थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग करने का मामला सामने आया है। 27 जून को भी आरोपी उसे ब्लैकमेल कर जंगल ले गया था, लेकिन वहां कुछ लोगों के पहुंचने से वह भाग गया। इसके बाद पीड़िता ने इरशाद और अरसद के खिलाफ शिकायत दी है। युवती का आरोप है कि इरशाद ने दुष्कर्म के दौरान वीडिया बना ली थी और उसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार दुष्कर्म किया। पुलिस ने युवती की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता ने शिकायत में पुलिस को बताया कि वह किसी काम से बाजार जा रही थी, तभी अरसद की दुकान के पास से गुजरते वक्त इरशाद ने उसका हाथ पकड़कर दुकान में खींच लिया। दुकान मालिक अरसद ने तुरंत शटर बंद कर दिया। इसके बाद इरशाद ने युवती के साथ दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील तस्वीरें खींच लीं व वीडियो बना लिया। आरोपी ने वीडियो वायरल करने का डर दिखाकर युवती को किसी को न बताने की धमकी दी। इसके बाद उसने कई बार ब्लैकमेल कर दुष्कर्म किया। 27 जून को आरोपी इरशाद युवती को बाइक पर बिठाकर एक सुनसान जंगल की ओर ले गया, जहां उसने फिर से दुष्कर्म करने की कोशिश की, लेकिन मौके पर कुछ लोग पहुंच गए, जिससे पीड़िता बच गई।
पीड़िता की शिकायत पर आरोपी इरशाद और अरसद के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की टीम आरोपियों की तलाश में जुटी है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -मनोज कुमार, सदर थाना प्रभारी