फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   A victim committed suicide after being harassed due to a case being filed against him under SC-ST Act

Palwal News: एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज होने से प्रताड़ित ने की आत्महत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Apr 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
A victim committed suicide after being harassed due to a case being filed against him under SC-ST Act
मृतक ने सुसाइड नोट में एससी-एसटी एक्ट में फंसाने और कहीं सुनवाई न होने को बताया कारण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हथीन। एसी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज होने एवं एक पुत्र को पुलिस द्वारा गिरफ्तार करने से आहत होकर आली ब्राह्मण गांव के व्यक्ति ने सुसाइड नोट लिखकर पेड़ पर रस्सी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर भारी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने कई घंटे तक लाश को पेड़ से नही उतारा। ग्रामीण सीधे एसपी से बात करना चाहते थे। ग्रामीणों को समझाने के लिए मौके पर बहीन थाना पुलिस सहित आसपास के थानों की पुलिस पहुंच गई, लेकिन ग्रामीण नहीं माने। डीएसपी महेंद्र वर्मा ने मौके पर पहुंच कर लोगों को शांत किया और शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा।
शव की शिनाख्त गांव आली ब्राह्मण निवासी वेदप्रकाश के रूप में हुई है। उन्होंने आत्महत्या करने से पहले सुसाइड नोट लिखा था। सुसाइड नोट में उन्होंने लिखा है कि उसको तथा उसके पुत्रों को एससी-एसटी एक्ट के तहत फंसाया जा रहा है। उनकी कहीं कोई सुनवाई नही हो रही है। इसी से आहत होकर वह फंदा लगा रहे है। सुसाइड नोट में उन्होंने कई लोगों के नाम भी लिखे हैं, जोकि आली ब्राह्मण गांव के ही निवासी हैं। मृतक के पुत्र श्याम सुंदर का कहना है कि उनके पिता ने गांव के ही अनिल द्वारा द्वारा दर्ज कराए गए केस और प्रताड़ना के कारण यह कदम उठाया है।
विज्ञापन

श्याम सुंदर ने बताया कि अनिल ने गांव में सीएससी सेंटर खोला हुआ है। वह सेंटर पर फार्म भरवाने गया था। अनिल ने उससे मोबाइल नंबर, आधार कार्ड एवं बैंक डिटेल ले ली। इसके बाद उसके खाते में कुछ पैसे डलवाए और निकलवा लिए। जिसके बारे में उसे कोई ज्ञान नही है। इसके बाद बहीन थाने में उसके नाम का नोटिस आया कि आपके खाते धोखाधड़ी की गई है। इसके बाद उन्हें मामले का पता चला और यह भी पता चला कि उनके पैसे भी निकाले गए है। इस पर वह अपने पिता वेदप्रकाश, सरपंच गंगा राम एवं अनिल को लेकर बहीन थाना गए, वहां आरोपी अनिल ने स्वीकार किया और कहा कि वह खाते से निकाले गए पैसे वापस दे देगा। इसके बाद उन्होंने अनिल और उसके परिवार वालों से धोखाधड़ी की गई धन राशि की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पैसे वापस मांगने पर आरोपियों ने उसके भाई जतिन, ललित एवं उसके पिता वेदप्रकाश के साथ गाली गलौच, मारपीट और एससी-एसटी का केस दर्ज कराने एवं फंसाने की धमकी दी। इसके बाद 16 अप्रैल को अनिल ने उनके खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज करा दिया। पुलिस ने भी बिना किसी उचित जांच के ललित को गिरफ्तार कर लिया। गांव के लोगों ने अनिल के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कराना चाहा तो पुलिस ने केस दर्ज नही किया। इस बारे में उनके पिता ने साइबर थाना में भी शिकायत देनी चाही तो वहां भी शिकायत नही ली गई। इसके बाद उसके पिता ने अपने रिश्तेदार महेश भारद्वाज से मोबाइल पर बात करके बताया कि उनकी कहीं सुनवाई नही हो रही है और जान से मारने की धमकी दी जा रही है। इन्ही परिस्थितियों के कारण वह मानसिक दबाव में हैं। इसके बाद उनके पिता ने आत्महत्या कर ली।

श्याम सुंदर ने बलबीर, रघुवीर, धर्मवीर, मुकेश, राजकुमार, सुनील एवं अनिल, संजय, सुनीता, धर्मवती, हीरालाल, प्रकाश, कालू, आकाश, एवं सागर के खिलाफ शिकायत दी है। शिकायत और सुसाइड नोच जांच के बाद केस दर्ज किया जाएगा। -महेंद्र वर्मा, डीएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed