{"_id":"6144d5128ebc3e91e5135019","slug":"a-teenager-dies-of-fever-in-chilli-23-new-patients-palwal-news-noi6051003166","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिल्ली में बुखार से एक किशोरी की मौत, 23 नए मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिल्ली में बुखार से एक किशोरी की मौत, 23 नए मरीज
विज्ञापन
रसूलपुर गांव में बुखार से ग्रस्त महिला की जांच करते डॉक्टर
- फोटो : Palwal
हथीन। जिले में बुखार का प्रकोप लगातार बढ़ता रहा है। चिल्ली गांव में शुक्रवार को बुखार से 14 वर्षीय किशोरी तरन्नुम की मौत हो गई। जबकि, जांच में 23 ग्रामीण बुखार से ग्रस्त मिले हैं। जिन मरीजों की हालत नाजुक थी, उन्हें नूंह स्थित नल्हड़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जिले के अस्पतालों में रोजाना करीब एक हजार से अधिक बुखार के मरीज पहुंच रहे हैं।
जिला सिविल सर्जन ब्रह्मदीप सिंधु ने ग्रामीण क्षेत्रों में भी चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों को केंद्रों पर रहकर मरीजों की जांच कर दवाइयां उपलब्ध कराने की सख्त हिदायत दी है। इसका असर शुक्रवार को रसूलपुर के उप स्वास्थ्य केंद्र पर देखने को मिला, जहां सुबह आठ बजे से ही डॉक्टर ड्यूटी पर पहुंचकर मरीजों को देखने लगे। ग्रामीणों ने बताया कि तरन्नुम को पिछले तीन-चार दिनों से बुखार था। इस कारण उसे नूंह स्थित नल्हड़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी प्लेटलेट्स कम हो गई और शुक्रवार को मौत हो गई। विभाग द्वारा गांव के 242 घरों में स्क्रीनिंग की गई। वहीं, 64 मरीजों को ओपीडी में देखा गया। चार मरीजों को प्लेटलेट्स कम होने के कारण रेफर कर दिया गया। प्रवर चिकित्सा अधिकारी विजय कुमार ने बताया कि चिल्ली में बुखार के मरीजों का इलाज चल रहा है।
----
सरकार का स्वास्थ्य सेवाओं पर ध्यान नहीं, पलवल में हो रही मौत : सैलजा
चंडीगढ़। हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने कहा कि हरियाणा प्रदेश के पलवल जिले में बीते 20 दिनों में कई मौतें संदिग्ध बुखार से हो चुकी हैं। कमजोर स्वास्थ्य सेवाओं की ओर भाजपा-जजपा सरकार का ध्यान नहीं है। सरकार मौतों की भयावह स्थिति पर पर्दा डालने की कोशिश कर रही है। सरकार गंभीर स्थिति को हल्के में ले रही है। इसका खामियाजा लोगों को अपनी जान गंवाकर चुकाना पड़ रहा है। सैलजा ने कहा कि प्रदेश में डेंगू, वायरल बुखार से हाहाकार मचा हुआ है। कई क्षेत्रों में अस्पतालों में भारी भीड़ है। पलवल जिले में बीते 20 दिनों में मौतों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है, जबकि मरने वालों में कई बच्चे भी शामिल हैं।