फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   A surge of faith at Shiva temples

Palwal News: सावन के पहले सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
A surge of faith at Shiva temples
दिनभर गूंजता रहा हर हर महादेव का जयकारा, पंचवटी व टंकेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

पलवल। श्रावण मास के पहले सोमवार पर सुबह से ही शहर के प्रमुख शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक और रुद्राभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। मंदिर परिसर दिनभर हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से गूंजते रहे।
शहर की पंचवटी कॉलोनी स्थित पंचवटी शिव मंदिर में सुबह ब्रह्ममुहूर्त से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने बेलपत्र, धतूरा, भांग, पुष्प, फल और पंचामृत अर्पित कर भगवान भोलेनाथ की विधिवत पूजा-अर्चना की। मंदिर में विशेष आरती का आयोजन भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
विज्ञापन

वहीं, सोहना रोड स्थित प्राचीन टंकेश्वर महादेव मंदिर में भी श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच अभिषेक संपन्न हुआ। श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जल, दूध, दही, घी, शहद और गंगाजल अर्पित कर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सावन के पहले सोमवार के अवसर पर शहर का धार्मिक वातावरण पूरी तरह शिवमय नजर आया। श्रद्धालुओं का मानना है कि सावन में भगवान शिव की सच्चे मन से आराधना करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और जीवन में सुख-समृद्धि का वास होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed