{"_id":"6ad273fd365e8f8799040901","slug":"a-poignant-enactment-of-the-abduction-of-sita-in-the-ramlila-palwal-news-c-25-1-mwt1009-116492-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: रामलीला में सीताहरण का भावपूर्ण मंचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: रामलीला में सीताहरण का भावपूर्ण मंचन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर झिरका। श्री रामलीला कमेटी के तत्वावधान में निर्देशक नरेश गर्ग और सह निर्देशक संदीप अग्रवाल के निर्देशन में चल रही रामलीला में गत रात्रि अनसूया उपदेश और सीताहरण की लीला का भावपूर्ण मंचन किया गया। शहर के कलाकारों ने शानदार अभिनय से दर्शकों को देर रात तक बांधे रखा।
लीला में भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण की भेंट गिद्धराज जटायु से होने, सुर्पणखा के विवाह प्रस्ताव, लक्ष्मण द्वारा उसकी नाक काटने और खर-दूषण वध के प्रसंगों का मंचन किया गया। इसके बाद रावण ने मारीच को स्वर्ण मृग बनाकर श्रीराम को कुटिया से दूर भेजने की योजना बनाई। श्रीराम और लक्ष्मण के दूर जाने पर रावण साधु का वेश धारण कर पहुंचा और माता सीता का हरण कर लिया। सीता की रक्षा के लिए जटायु ने रावण से युद्ध किया, लेकिन वह मारा गया। इन दृश्यों ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया।
राम की भूमिका हर्षित सोनी, लक्ष्मण की उज्ज्वल गोयल, सीता की प्रदीप सैनी, रावण की अशुो शर्मा और जटायु की प्रवीण गोयल ने निभाई। सुपर्णखा के रूप में राजू सोनी, खर की भूमिका में राम सैनी और दूषण की भूमिका में शिवा सोनी ने अभिनय किया। अन्य कलाकारों ने भी विभिन्न पात्रों को जीवंत बनाया। कलाकारों के अभिनय को दर्शकों ने खूब सराहा।