फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   A life spent amidst rugged paths and filthy drains.

Palwal News: ऊबड़-खाबड़ रास्ते, गंदी नालियों के बीच बीत रही जिंदगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
A life spent amidst rugged paths and filthy drains.
गांव पावशर के लोगों को आवागमन में आ रही परेशानी, दुर्गंध से हाल खराब
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बहीन। गांव पावशर की मुख्य फिरनी की हालत खस्ताहाल होने के कारण ग्रामीणों को कीचड़, गंदे पानी और ऊबड़-खाबड़ रास्ते से होकर गुजरना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि रास्ता जगह-जगह ऊंचा-नीचा होने के साथ गड्ढों में तब्दील है, जिससे पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है।


ग्रामीणों के अनुसार, रास्ते के साथ बनी नालियों की भी नियमित सफाई नहीं होती। इसके चलते नालियों का गंदा पानी रास्ते पर जमा हो जाता है और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से मुख्य फिरनी की मरम्मत कराने और नालियों की नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। उन्होंने दुर्गंध की भी शिकायत की है।
विज्ञापन

ग्रामीणों से बातचीत

न रास्तों की स्थिति पर ध्यान दिया जा रहा है और न ही नालियों की साफ-सफाई कराई जा रही है। बारिश के दिनों में हालात और खराब हो जाते हैं। - मुबारिक
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव के रास्तों की हालत खराब है और पानी की समस्या भी बनी हुई है। इन समस्याओं के समाधान की ओर किसी का ध्यान नहीं दिया जा रहा है। - राशिद

नालियों में गंदा पानी जमा होने से सड़ांध और बदबू बनी रहती है। इसके कारण मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है। गंदगी के चलते बीमारियां फैलने का डर है।
- इस्लाम

उम्र अधिक होने के कारण ऊबड़-खाबड़ रास्ते पर चलने में काफी परेशानी होती है। कई बार रास्ते में गिर भी जाते हैं। रास्ता ठीक किया जाए। - हाजिम
वर्जन
रास्ता जल्दी ही बन जाएगा। नलियों से पानी निकासी व उनकी साफ-सफाई पंचायत समय समय करवा रही है। - नईम, मुखिया प्रतिनिधि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article