फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   A dead body was found near Pandavan Colony

पांडवन कॉलोनी के निकट अधजला शव मिला

Mon, 19 Oct 2020 11:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
A dead body was found near Pandavan Colony
पांडवन कॉलोनी के निकट अधजला शव मिला
विज्ञापन

होडल। थाना पुलिस ने लोगों की सूचना पर गढ़ी रोड स्थित पांडवन कॉलोनी के निकट अधजला शव बरामद किया है। शव को ज्वार की पुलियों में रखकर जलाने का प्रयास किया जा रहा था। दमकल वाहन को बुलाकर आग पर काबू पाया गया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। काफी प्रयास के बाद भी मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाना पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने ज्वार की पुलियों में शव पड़ा होने की सूचना दी थी। मौके पर जाकर देखा तो शव काफी जल चुका था। पुलिस ने कॉलोनी के अलावा आसपास से भी लोगों को बुलाकर पूछताछ की, लेकिन कोई भी मृतक की शिनाख्त नहीं कर पाया। पुलिस के अनुसार शव काफी जल चुका है, इस वजह से पहचान नहीं हो पा रही है। शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed