{"_id":"65a816960c30c31d0e0d09d7","slug":"a-crimnal-rum-away-from-the-court-palwal-news-c-1-1-noi1080-1319472-2024-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: मथुरा जेल से पलवल अदालत में पेशी पर आया आरोपी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: मथुरा जेल से पलवल अदालत में पेशी पर आया आरोपी फरार
Wed, 17 Jan 2024 11:34 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
Updated Wed, 17 Jan 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
तीन यूपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
होडल। यूपी के मथुरा की जेल से पलवल की अदालत में पेशी पर लाया गया गांव भिडूकी निवासी अनिल उर्फ ट्विंकल आरोपी वापसी के समय मथुरा पुलिस के जवानों को नेशनल हाईवे स्थित डबचिक पर्यटन स्थल के पास चकमा देकर महिला के साथ फरार हो गया। आरोपी फरार होने के बाद यूपी पुलिस आरोपी को तलाशती रही लेकिन पता नहीं चल पाया। थाना पुलिस ने मथुरा पुलिस के सब इंस्पेक्टर की शिकायत पर यूपी पुलिस के दो कांस्टेबल सहित एक हेड कांस्टेबल के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। घटना मंगलवार की सांय की बताई गई है।
थाना प्रभारी जसवीर सिंह ने बताया कि बुधवार को यूपी पुलिस के सब इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि थाना हसनपुर के गांव भिडूकी निवासी अनिल उर्फ ट्विंकल के खिलाफ हसनपुर थाने में दर्ज हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं के केस में जिला सेशन कोर्ट पलवल में पेशी पर लाए थे, जिसकी सुरक्षा में हेड कांस्टेबल ज्ञानसिंह, सिपाही विवेकानंद व दलीप शामिल थे। प्रभारी के अनुसार आरोपी ने एक महिला से मिलने के लिए पुलिसकर्मियों से सांठगाठ कर ली। पुलिसकर्मियों ने उसे डबचिक पर्यटन स्थल (सरकारी होटल) के एक कमरे में उसे गांव भिड़ूकी की महिला से मिलने का मौका दिया। पुलिसकर्मी बाहर खड़े रहे। इस दौरान आरोपी महिला के साथ दूसरे दरवाजे से निकल भागा।
शिकायत में बताया कि आरोपी अनिल उर्फ ट्विंकल पर मथुरा में अलग-अलग पुलिस थानों में धोखाधड़ी सहित मारपीट के दो केस दर्ज थे। इन मामलों में आरोपी जेल में बंद था। थाना प्रभारी जसबीर सिंह ने कहा कि शिकायत के आधार पेशी पर लाए गए आरोपी अनिल उर्फ ट्विंकल के फरार होने के मामले में हेड कांस्टेबल ज्ञान सिंह सिपाही विवेकानंद सिपाही दिलीप के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।