फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   A 10th-passed youth was running a clinic; a fake doctor was exposed in a raid by the Drug Department

Palwal News: सिर्फ 10वीं पास युवक चला रहा था क्लिनिक, औषधि विभाग की छापेमारी में फर्जी डॉक्टर बेनकाब

Sat, 04 Oct 2025 02:51 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, पलवल
अमर उजाला नेटवर्क, पलवल Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 04 Oct 2025 02:51 PM IST
सार

सुरेंद्र कुमार, निवासी गांव सिलानी, जिला गुरुग्राम, अपने घर से अवैध रूप से क्लिनिक चला रहा था और खुद को डॉक्टर बताकर मरीजों का इलाज कर रहा था। बिना किसी वैध डिग्री, पंजीकरण या लाइसेंस के मरीजों का उपचार किया जा रहा था।

विज्ञापन
A 10th-passed youth was running a clinic; a fake doctor was exposed in a raid by the Drug Department
औषधि विभाग की छापेमारी में फर्जी डॉक्टर बेनकाब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री विंडो पर प्राप्त शिकायत के आधार पर जिला औषधि नियंत्रण विभाग की टीम ने शुक्रवार को जिले के गांव महेशपुर (नूह रोड, हनुमान मंदिर के समीप) स्थित एक अवैध क्लिनिक पर छापा मारकर बड़ी कार्रवाई की। जांच में यह सामने आया कि वहां बिना किसी वैध डिग्री, पंजीकरण या लाइसेंस के मरीजों का उपचार किया जा रहा था। जिला औषधि नियंत्रण अधिकारी फरीदाबाद (अतिरिक्त प्रभार पलवल) संदीप गहलान एवं डॉ. संजय सिंह, एएसएमओ, पीएचसी अलीका की संयुक्त टीम ने मौके पर गहन जांच की। जांच में पाया गया कि सुरेंद्र कुमार, निवासी गांव सिलानी, जिला गुरुग्राम, अपने घर से अवैध रूप से क्लिनिक चला रहा था और खुद को डॉक्टर बताकर मरीजों का इलाज कर रहा था।

विज्ञापन


मौके पर किसी प्रकार का क्लिनिक का बोर्ड या नाम प्रदर्शित नहीं किया गया था। टीम द्वारा तलाशी के दौरान एलोपैथिक दवाओं की भारी मात्रा, सिरिंज, इंजेक्शन, ड्रेसिंग सामग्री, ब्लड प्रेशर मशीन, स्टेथोस्कोप, ग्लूकोमीटर, एंटीबायोटिक दवाइयां, सिरप व अन्य चिकित्सीय उपकरण बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह केवल 10वीं पास है और अनुभव के आधार पर इलाज करता है। वह किसी भी राज्य मेडिकल काउंसिल या राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) में पंजीकृत नहीं पाया गया तथा उसके पास ड्रग्स लाइसेंस या दवाओं के क्रय-विक्रय का कोई रिकार्ड नहीं मिला।
विज्ञापन


इसके बाद टीम ने ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स अधिनियम, 1940 की धारा 22 के तहत 29 प्रकार की एलोपैथिक दवाइयाँ फॉर्म-16 में जब्त कीं। वहीं, 17 प्रकार की आंशिक रूप से उपयोग की गई दवाइयां, इंजेक्शन और चिकित्सा उपकरण भी एनएमसी अधिनियम, 2019 के तहत डॉ. संजय सिंह द्वारा कब्जे में लिए गए। टीम ने पाया कि आरोपी व्यक्ति एनएमसी अधिनियम, 2019 की धारा 34 तथा भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं का उल्लंघन करते हुए बिना योग्यता के चिकित्सा कार्य कर रहा था, जो कि दंडनीय अपराध है। इस पर आरोपी सुरेंद्र कुमार के विरुद्ध थाना सदर, पलवल में प्राथमिकी दर्ज कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। जिला औषधि नियंत्रण अधिकारी ने बताया कि जब्त की गई 29 प्रकार की दवाइयाँ माननीय सीजेएम कोर्ट, पलवल में प्रस्तुत की गईं और वहाँ से कस्टडी आदेश प्राप्त किए गए हैं। मामले में ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स अधिनियम के अंतर्गत नियमानुसार आगे की कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला औषधि नियंत्रण अधिकारी संदीप गहलान ने कहा कि विभाग आमजन के स्वास्थ्य और सुरक्षा को लेकर पूरी तरह सजग है। मुख्यमंत्री विंडो पर प्राप्त शिकायतों पर तत्परता से कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे अवैध क्लिनिक, फर्जी डॉक्टरों और बिना अनुमति चिकित्सा कार्य करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध विभाग लगातार जांच अभियान चला रहा है। किसी भी व्यक्ति को बिना डिग्री या लाइसेंस के इलाज करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे उपचार के लिए केवल सरकारी अस्पतालों या पंजीकृत चिकित्सकों से ही संपर्क करें तथा फर्जी डॉक्टरों की सूचना तुरंत विभाग या पुलिस को दें, ताकि समय रहते ऐसे अपराधियों पर नकेल कसी जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed