{"_id":"90-27703","slug":"Palwal-27703-90","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामला दर्ज होने के बाद स्कूल पर लगाया ताला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मामला दर्ज होने के बाद स्कूल पर लगाया ताला
Palwal
Updated Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
होडल। हाईवे जाम करने के आरोप में मामला दर्ज होते ही स्कूल प्रबंधन ने स्कूल को बंद कर दिया है। शिक्षा बोर्ड द्वारा बारहवीं के पेपर रद्द होने के कारण बुधवार को गांव भुलवाना स्थित आदर्श स्कूल की प्रबंधन समिति के सदस्यों और छात्रों ने हाईवे को जाम कर दिया था। चार घंटे लगे जाम के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। अगले दिन पुलिस ने स्कूल के चेयरमैन, अध्यापकों व दो सौ छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। मामला दर्ज होने की सूचना जैसे ही स्कूल के चेयरमैन व अध्यापकों को मिली वैसे ही उन्होंने स्कूल की छुट्टी कर स्कूल के कमरों पर ताला जड़ दिया। होडल थाना प्रभारी मो. इलियास ने कहा कि मामले के सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन