फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   सट्टा खाईवाली करने के आरोप में चार लोग गिरफ्तार

सट्टा खाईवाली करने के आरोप में चार लोग गिरफ्तार

Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
Palwal
Palwal Updated Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
पलवल। अलग-अलग स्थानों पर सट्टा खाई वाली करने के आरोप में शहर थाना पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से एक लाख रुपये बरामद किए हैं। पुलिस ने उनके खिलाफ मामले दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

शहर थाना पुलिस की टीम ने बुधवार को माल गोदाम रोड स्थित केके ढाबे पर छापामारी की। यहां जवाहर नगर कैंप निवासी नरेश कुमार व देवराज को सट्टा खाईवाली करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पास से 86 हजार रुपये बरामद हुए। वहीं, बुधवार को ही पुलिस को सूचना मिली कि माल गोदाम रोड स्थित हरीओम ढाबे पर कुछ लोग सट्टा खाईवाली कर रहे हैं। रात साढ़े आठ बजे ढाबे पर छापेमारी कर वहां से अटोंह निवासी हेतराम व तुहीराम कॉलोनी निवासी उमेश को सट्टा खाईवाली करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से 20 हजार रुपये बरामद हुए।
विज्ञापन


ढाबों पर शराब पीने के आरोप में 12 गिरफ्तार
दोनों ढाबों पर अवैध रूप से शराब रखने और शराब पीने के आरोप में पुलिस ने 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। शहर थाना पुलिस के अनुसार, केके ढाबा से जवाहर नगर कैंप निवासी वासुदेव को अवैध रूप से शराब रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है। उसके पास देशी शराब की 23 बोतलें, 84 पव्वे बरामद किए। इसके अलावा अंग्रेजी शराब की 60 बोतलें और 76 कैन बीयर की बरामद की। इसी ढाबे से कैंप निवासी अजय, शिव कॉलोनी निवासी नरेश, संजय शर्मा व नरेश, शमशाबाद निवासी रामचरण, कृष्णा कॉलोनी निवासी मनोज और प्रकाश विहार कॉलोनी निवासी राम प्यारे को शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं हरीओम ढाबे से श्याम नगर निवासी सतीश को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से शराब की 45 बोतलें बरामद किए हैं। इसके अलावा पुलिस ने श्याम नगर निवासी शिशराम, सेक्टर-59 (बल्लभगढ़) निवासी राज कुमार, पलवल निवासी मुकेश, बांस मोहल्ला निवासी महिपाल, दुकड़िया मोहल्ला निवासी संजू को अवैध रूप से शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी के खिलाफ मामले दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed