{"_id":"90-27492","slug":"Palwal-27492-90","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा रद्द करने पर विद्यार्थियों ने लगाया जाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा रद्द करने पर विद्यार्थियों ने लगाया जाम
Palwal
Updated Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
होडल। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की बारहवीं कक्षा की परीक्षा रद्द होने से गुस्साए सोन्हद गांव के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने सोमवार सुबह होडल-नूंह मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही तहसीलदार, अधिकारियों के साथ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। तहसीलदार व सरपंच ने उन्हें आश्वासन दिया कि इस बारे में शिक्षा विभाग के अधिकारियों से बात की जाएगी और कोई न कोई समाधान निकाला जाएगा। इसके बाद विद्यार्थियों ने जाम खोल दिया। दो घंटे तक लगे जाम से वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। रास्ता खुलने पर ही लोगों ने राहत की सांस ली।
जाम लगा रहे छात्र-छात्राओं का कहना था कि उन्होंने इस वर्ष सितंबर माह में बारहवीं के प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं दी थी, लेकिन अब शिक्षा विभाग उन्हें रद्द करने की घोषणा कर रहा है। इसके अलावा शिक्षा विभाग दोबारा से जो परीक्षा ले रहा है उसकी तिथि भी इसी माह में तय की है। इतने कम समय में बच्चे तैयारी नहीं कर सकेंगे। विद्यार्थियों का कहना था कि परीक्षा रद्द करने का कोई खास कारण अभी तक नहीं बताया गया है।
जाम लगाने के लिए विद्यार्थियों ने सोमवार को सड़क के बीचोंबीच कांटेदार झाड़ियां और पत्थर डाल दिए। इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही होडल थाना प्रभारी, तहसीलदार राव भूपेंद्र सिंह और प्रशासन के अन्य अधिकारी वहां पहुंच गए। अधिकारियों ने बच्चों की शिकायत सुनकर तुरंत जिला शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार को मामले से अवगत कराया। उन्होंने मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी को भेजा। तहसीलदार ने विद्यार्थियों को कहा कि खंड शिक्षा अधिकारी इस मामले की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों के समक्ष रखेंगे। इस आश्वासन के बाद ही छात्रों ने जाम खोल दिया।