फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   शातिर अपराधी पुलिस की गिरफ्त में

शातिर अपराधी पुलिस की गिरफ्त में

Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
Palwal
Palwal Updated Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
पुन्हाना। कुख्यात सल्ली गिरोह के सदस्य रहीस खान को मेवात पुलिस की अपराध शाखा ने गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से एक बाइक, बंदूक, तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस उससे लगातार पूछताछ कर रही है। इस दौरान कई वारदातों का खुलासा होने का पुलिस ने दावा किया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, रहीस खान हरियाणा, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, दिल्ली व उत्तरप्रदेश में वाहन लूटने, पुलिस हिरासत से कुख्यात बदमाशों को छुड़ाने जैसे कई संगीन वारदातों में लिप्त रहा है। नूंह अपराध शाखा के प्रभारी किशोरी लाल ने बताया कि सूचना मिली थी कि सल्ली गैंग का मुख्य सदस्य रहीस खान मेवात में लूट की वारदात को अंजाम देने आया हुआ है। सूचना के आधार पर गांव कैराका-सुड़ाका टी-प्वाइंट पर उसे धर दबोचा गया।
विज्ञापन

जांच अधिकारी ने बताया कि इसके खिलाफ डंपर, ट्रैक्टर, स्कॉर्पियो लूटने के आरोप हैं। इसके अलावा उसके खिलाफ भीलवाड़ा से होडल आ रहे तांबे से भरा ट्रक लूटने का मामला दर्ज है। दिल्ली में दो बार और पलवल में एक बार पुलिस की गिरफ्त से वह भाग चुका है। रहीस खान ने अपने साथियों के साथ मिलकर करीब एक साल पहले पुन्हाना के गांव नीमका के बदमाश अहमद शहीद को उत्तर प्रदेश पुलिस से छुड़ाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed