{"_id":"90-27364","slug":"Palwal-27364-90","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट करने में 17 के खिलाफ मामला दर्ज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारपीट करने में 17 के खिलाफ मामला दर्ज
Palwal
Updated Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
पलवल। दीपावली पर घर में पटाखे फेंकने से मना किया तो एक व्यक्ति और उनके परिवार के लोगों को मारपीटकर घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने नौ नामजद समेत 17 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पंचवटी कॉलोनी निवासी रणबीर ने शहर थाना पुलिस को कहा है कि वे परिवार के साथ घर में दीपावली पूजन कर रहे थे। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले दिलीप व उनके बच्चे पटाखे चला रहे थे, आरोप है कि वे पटाखों में आग लगाकर उनके घर में फेंक रहे थे। उन्होंने मना किया तो वे आगबबूला हो गए। कुछ देर बाद ही पंचवटी कॉलोनी निवासी दिलीप, महावीर, नीतू, ललित, जयकिशन, विनोद, विकास, सन्न, जल्हाका निवासी विरेंद्र व सात-आठ अन्य व्यक्ति उनके घर पर आए और उन्हें व उनकी पत्नी इंद्रवती, पुत्र अनिल व प्रवीण के साथ मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। शोर सुनकर लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने इस संबंध में घायल रणबीर के बयान पर सभी आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन